Redmi Note 5 Pro की कीमत में हुई 2,000 रुपये कटौती

नए साल में चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपने फोन की कीमतों में लगातार कटौती कर रही है। अभी हाल ही में शाओमी एमआई ए2 की कीमत में कटौती हुई है, वहीं अब भारत में काफी लोकप्रिय स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत में कटौती हुई है। कटौती के बाद भारत में रेडमी नोट 5 प्रो की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 13,999 रुपये थी। नई कीमत के साथ फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें रेडमी नोट 5 प्रो में 5.99 इंच की डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है।
फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर होगा।
गौरतलब है कि Xiaomi ने हाल ही में अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन शाओमी Mi A2 की कीमत में कटौती कर दी है। शाओमी एमआई ए2 की भारत में शुरुआती कीमत अब 13,999 रुपये हो गई है जो पहले 16,999 रुपये थी। बता दें कि शाओमी एमआई ए2, पिछले साल लांच हुए एमआई ए1 का अपग्रेडेड वर्जन है। शाओमी एमआई ए2 की नई कीमत अमेजॉन पर देखी जा सकती है।