Vivo X50 Quick Review: पहली नजर में कैसा है यह फोन, सात फोटो सैंपल भी देखें

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 29 Jul 2020 06:31 PM IST
सार

Vivo X50 की शुरुआती कीमत 34,990 रुपये हैस्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर मिलेगाफोन की बॉडी ग्लास की है

विज्ञापन
Vivo X50 Quick Review, price specifications photo sample and more
Vivo X50 Quick Review - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Vivo ने भारत में अपनी एक्स सीरीज पेश की है। वीवो एक्स सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन पेश किए गए हैं जिनमें Vivo X50 और Vivo X50 PRO शामिल हैं। इन दोनों फोन को खासतौर पर फोटोग्राफी के शौकीनों के लॉन्च किया है। दोनों फोन की डिजाइन प्रीमियम और फैंसी है। वीवो एक्स50 प्रो में गिंबल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 60एक्स जूम भी दिया गया है। आइए क्विक रिव्यू में जानते हैं कैसा है वीवो एक्स50....

    Vivo X50 Quick Review: पहली नजर में कैसा है यह फोन, सात फोटो सैंपल भी देखें

    Vivo X50 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 6.56 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले के साथ एचडीआर 10 का सपोर्ट है और इसकी रिफ्रेश रेट 90 गीगाहर्टज है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन फ्रोस्ट ब्लू, ग्लैज ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन में 4200mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ बॉक्स में फास्ट चार्जर भी मिलेगा। इस फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। इसमें 5जी का सपोर्ट नहीं है। vivo X50 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 34,990 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 37,990 रुपये है।

    विज्ञापन
    VIVO X50
    VIVO X50 - फोटो : amarujala

    डिजाइन-

    डिजाइन की बात करें को पहली नजर आपको फोन पसंद आएगा। फोन की डिजाइन काफी फैंसी और इंप्रेसीव है। फिनिशिंग और बिल्ड क्वालिटी शानदार है। ग्लास बॉडी होने के बाद भी फोन हाथ से फिसलता नहीं है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। पावर और वॉल्युम बटन राइट में जगह मिली है। लेफ्ट में कोई बटन नहीं है। नीचे की ओर सिम कार्ड ट्रे, सिंगल स्पीकर और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Vivo X50 Quick Review: पहली नजर में कैसा है यह फोन, सात फोटो सैंपल भी देखें

    फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक नहीं मिलेगा लेकिन बॉक्स में आपको एक केबल जरूर मिलेगी जिसकी मदद से आप हेडफोन इस्तेमाल कर पाएंगे। फोन के साथ बॉक्स में आपको फोन के साथ हेडफोन, बैक कवर, टाईप-सी केबल, वारंटी कार्ड और एडाप्टर मिलेगा। बैक पैनल पर ऊपर से नीचे की ओर चार कैमरे दिए गए हैं और साथ में फ्लैश लाइट है।

    रैम, प्रोसेसर और परफॉर्मेंस-

    परफॉर्मेंस के बारे में फिलहाल कुछ खास नहीं कह सकते हैं, क्योंकि फोन को हमने ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया है लेकिन हल्के गेमिंग और वीडियो लूप में फोन गर्म नहीं होता है और ना ही लैगिंग की कोई समस्या है। चार्जिंग के दौरान फोन गर्म नहीं होता है लेकिन चार्जर थोड़ा गर्म होता है। फोन में एक घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। Vivo X50 में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। Vivo X50 में एंड्रॉयड 10 आधारित फनटच OS 10.5 दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर फास्ट है। फेस अनलॉक भी तेजी से काम करता है। वीवो एक्स50 में एक ही स्पीकर है लेकिन उसकी आवाज अच्छी है। आवाज कानों में चुभती नहीं है।

    Vivo X50 Quick Review: पहली नजर में कैसा है यह फोन, सात फोटो सैंपल भी देखें

    फोन में 6.56 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले में एचडी 10 प्लस का सपोर्ट है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में हेलो, टिकटॉक जैसे कई सारे एप्स प्री-इंस्टॉल मिलते हैं जिन्हें आप डिलीट कर सकते हैं। डिस्प्ले का टच काफी स्मूथ है।

    Vivo X50 Quick Review: पहली नजर में कैसा है यह फोन, सात फोटो सैंपल भी देखें

    कैमरा-

    फोन क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर F/1.6 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 13 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसमें 20एक्स जूम मिलेगा। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पहली नजर में कैमरे की परफॉर्मेंस अच्छी है।

    Vivo X50 Quick Review: पहली नजर में कैसा है यह फोन, सात फोटो सैंपल भी देखें
    Vivo X50 Quick Review: पहली नजर में कैसा है यह फोन, सात फोटो सैंपल भी देखें
    Vivo X50 Quick Review: पहली नजर में कैसा है यह फोन, सात फोटो सैंपल भी देखें

    डीटेल और कलर शानदार तरीके से आते हैं। नाइट मोड अच्छा है। नॉर्मल और नाइट में बदलाव आपको साफ तौर पर नजर आएगा। फोटो सैंपल आप देख सकते हैं। पोट्रेट मोड बढ़िया है लेकिन नेचुरल नहीं है, क्योंकि फोटो क्लिक होने के बाद कैमरे उस प्रोसेस करता है और उसके बाद ही आउटपुट देता है।

    Vivo X50 Quick Review: पहली नजर में कैसा है यह फोन, सात फोटो सैंपल भी देखें
    Vivo X50 Quick Review: पहली नजर में कैसा है यह फोन, सात फोटो सैंपल भी देखें
    Vivo X50 Quick Review: पहली नजर में कैसा है यह फोन, सात फोटो सैंपल भी देखें

    पोट्रेट मोड में सब्जेक्ट फोकस रहता है, किनारे ब्लर नहीं होते हैं। फोन के साथ दिया गया 20एक्स जूम बढ़िया है। जूम के बाद फोटो की क्वालिटी थोड़ी खराब होती है लेकिन यह समझ आ जाता है कि सब्जेक्ट क्या है। मैक्रो मोड कमाल का है। मैक्रो मोड में लाइट, कलर और डीटेलिंग शानदार रहता है। तो कुल मिलाकर कहें तो पहली नजर Vivo X50 एक बढ़िया फोन है। इसका मुकाबले वनप्लस नॉर्ड, वनप्लस 8 सीरीज और सैमसंग गैलेक्सी ए71 जैसे फोन से है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें