चीन का बड़ा फैसला, ऑनलाइन गेम नहीं खेल सकेंगे 18 साल से कम उम्र के बच्चे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 15 Nov 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Video game addiction China imposes gaming curfew for Children under the age of 18
playing pubg - फोटो : Social Media

    चीन की सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 18 साल से कम उम्र के बच्चों पर ऑनलाइन गेम खेलने पर रोक लगा दी है। चाइनीज सरकार ने बच्चों के ऑनलाइन गेम खेलने पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा है कि रात 10 बजे से लेकर सुबह 8 बजे के दौरान 18 साल से कम उम्र के बच्चे ऑनलाइन गेम नहीं खेल सकेंगे। साथ ही सप्ताह के अंत और छुट्टियों में सिर्फ तीन घंटे ऑनलाइन गेम खेलने की इजाजत मिलेगी।

    मोबाइल पर वीडियो गेमिंग और ऑनलाइन गेमिंग की लत से बच्चों में कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। कई बच्चों की गर्दन में दर्द की शिकायत हो रही है तो कईयों की आंखों खराब हो रही हैं। इसके अलावा बच्चों को पीठ में दर्द की शिकायतें सामने आ रही हैं। बता दें कि चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेमिंग बाजार है, जबकि पहले नंबर पर अमेरिका है।

    विज्ञापन

    चाइनीज सरकार की नई दिशा-निर्देश के मुताबिक 8 से 16 साल के बच्चे ऑनलाइन गेमिंग पर हर महीने 200 युआन यानी करीब दो हजार रुपये खर्च कर सकते हैं। वहीं 16-18 साल के बच्चों को गेमिंग पर 400 युआन यानी करीब चार हजार रुपये खर्च करने की अनुमति है। साथ ही ऑनलाइन गेम खेलने के लिए बच्चों को अपने असली नाम से रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें