UberEATS हुआ लॉन्च, आपके घर पहुंचेगा खाना

सैन फ्रांसिस्को बेस्ड कैब सर्विस देने वाली कंपनी उबर ने भारत में फूड डिलिवरी ऐप UberEATS को लॉन्च कर दिया है। यह सर्विस फिलहाल मुंबई में शुरू हो चुकी है। इस साल के अंत तक देश के अन्य 6 शहरों में UberEATS की सेवा शुरू हो जाएगी।
इसके लिए कंपनी ने कई बडे़ ब्रांड्स के साथ-साथ लोकल रेस्टुरेंट से भी करार किया है। उबर इस करार फूड कंपनियों को 25 से 30 प्रतिशत तक हर एक डिलिवरी पर कमिशन देगी। ऐसे में मौजूदा फूड डिलिवरी सर्विस जोमैटो, फूड पांडा और स्विगी को कड़ी टक्कर मिलेगी, क्योंकि ये कंपनियां अपने फूड पार्टनर को 15 से 20 प्रतिशत कमिशन देती हैं।
ऐप को प्ले-स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले गूगल ने भी भारत में फूड डिलिवरी ऐप Areo को लॉन्च किया है जिसके जरिए फूड के अलावा पलंबर और मजदूरों की भी बुकिंग की जा सकती है।