Twitter अपने इस लाइव स्ट्रीमिंग एप को करने जा रहा बंद

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Dec 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Twitter to Shut Down Periscope Streaming App by March 2021
Twitter Periscope - फोटो : Amar Ujala

    Twitter ने अपने लाइव स्ट्रीमिंग एप Periscope को बंद करने का फैसला लिया है। ट्विटर ने कहा है कि Periscope का इस्तेमाल अब बहुत ही कम हो रहा है। ऐसे में इस एप पर मेहनत करना बेकार है। बता दें कि ट्विटर ने साल 2015 में Periscope को खरीदा था।

    ट्विटर ने अपने एक ब्लॉग में कहा है कि Periscope को मेंनटेन रखना अब मुश्किल हो रहा है, जबकि इसका इस्तेमाल ना के बराबर रह गया है। ट्विटर ने कहा है कि पिछले कुछ सालों में Periscope का इस्तेमाल बहुत कम हुआ है। ऐसे में इस प्लेटफॉर्म को आज इसी हालत में छोड़ना एक सही फैसला है। कंपनी ने यह भी कहा है कि इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

    विज्ञापन

    Periscope एप को मार्च 2021 तक एपल के एप स्टोर से हटा दिया जाएगा, हालांकि Periscope के जरिए जो लाइव स्ट्रीमिंग हुई है, वे प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहेगी। उन्हें डाउनलोड भी किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में ही ट्विटर ने साल 2020 के बेस्ट ट्वीट और हैशटैग के बारे में जानकारी दी है जिसके मुताबिक इस साल कोरोना महामारी के दौर में #covid19 साल 2020 का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला हैशटैग बना है। इसके बाद बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद उनके नाम का हैशटैग सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ है।

    दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला हैशटैग #SushantSinghRajput है। तीसरे नंबर पर हाथरस कांड रहा है। वहीं विराट कोहली ने 27 अगस्त को अनुष्का शर्मा की प्रेग्रेंसी की पुष्टि करते हुए एक ट्वीट किया था। विराट का यह ट्वीट साल 2020 में सबसे ज्यादा लाइक पाने वाला ट्वीट बन गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें