Twitter लाइट हुआ लॉन्च, बचेगा 70% मोबाइल डाटा

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों के यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्विटर लाइट लॉन्च किया है। ट्विटर लाइट वर्जन पर बहुत ही कम डाटा खर्च करके ट्विटर का यूज आसानी से हो सकेगा।
अपनी इस नई सर्विस को लेकर ट्विटर का कहना है कि 3जी मोबाइल पर 5 सेकेंड कम में डाटा लोड होगा, हालांकि फोटो और वीडियो ब्लर हो सकते हैं। ट्विटर का दावा है कि ट्विटर लाइट के इस्तेमाल से कंटेंट 30 फीसदी तेजी से लोड होंगे और 70 फीसदी तक मोबाइल डाटा की बचत होगी।
क्या है ट्विटर लाइट और कैसे करें यूज ?

ट्विटर लाइट एक प्रोग्रेसिव वेब ऐप (PWA) है जिसे लेकर कंपनी का कहना है इसे गूगल के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसमें एंड्रॉयड मोबाइल पर नोटिफिकेशन के लिए खास फीचर भी जोड़ा गया है। इसमें ट्विटर के रेगुलर ऐप की तरह ही डायरेक्ट मैसेज, सर्च बटन और फीड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसे आप डेस्कटॉप और मोबाइल पर चला सकते हैं। उसके लिए आपकोmobile.twitter.comपर विजिट करना होगा।