टिक टॉक का बड़ा फैसला, हटाए जाएंगे सभी तरह के हिंसक वीडियो

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 08 Jan 2020 06:44 PM IST
TikTok takes action Bans Misleading Information That Could Cause Harm to Its Community or the Public
TikTok (Symbolic)

    शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक ने भारत में बड़ा फैसला लिया है। बाइटडांस की स्वामित्व वाली कंपनी टिकटॉक बुधवार को कहा कि वह अपने मंच से उन सामग्रियों को हटाएगी जिनमें धार्मिक, राष्ट्रीयता आदि आधार पर किसी व्यक्ति या समूह के प्रति हिंसा प्रदर्शित हो। कंपनी ने कहा कि वह 13 साल से कम उम्र वाले लोगों के खाते भी हटाएगी।

    कंपनी ने एक ब्लॉग में कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि उपयोक्ता टिकटॉक के दिशानिर्देश समझें। उन्हें यह भी समझ आये कि हम कब और क्यों सामग्रियों के प्रकाशित होने के बारे में रुकावटें लगाते हैं। आज प्रकाशित सामुदायिक दिशानिर्देश पहले के संस्करणों की तुलना में उपयोक्ताओं को अधिक विस्तार से समझा सकेंगे।’’ कंपनी ने कहा कि उपयोक्ताओं को बुधवार से इसके बारे में सूचना मिलने लगेगी।

    चाइनीज कंपनियों को लेकर अमेरिका में हमेशा से बवाल रहा है। पिछले साल जासूसी का आरोप लगाकर हुवावे पर अमेरिका में प्रतिबंध लगा दिया गया था, हालांकि कुछ महीने बाद उसे हटा भी लिया गया। इसी दौरान हुवावे ने अपना ऑपरेटिंग सिस्टम तैयार किया।

    ये भी पढ़ेंः अमेरिका सेना के TikTok इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध, राष्ट्रीय सुरक्षा बना कारण

    वहीं अब अमेरिकी सेना के शॉर्ट वीडियो एप टिक टॉक (Tik Tok) एप के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक टिक टॉक एप से साइबर अटैक का खतरा है और इसके जरिए देश की जनता और सेना का जासूसी हो सकती है।

    अमेरिका सेना के टिक टॉक इस्तेमाल पर बैन को लेकर अमेरिकी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबिन ओचोआ ने कहा कि सेना के टिकटॉक एप इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है। यह प्रतिबंध शुरुआती तौर पर नेवी और रक्षा विभाग दोनों पर लगाया गया है।

    ये भी पढ़ेंः जल्द ही फेसबुक पर भी बना सकेंगे TikTok जैसे वीडियोज, ला रहा है नई एप

    नौसेना ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि सैन्यकर्मी टिक टॉक एप का इस्तेमाल ना करें। साथ ही नौसेना की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि किसी भी एप को डाउनलोड करने से पहले उसके विवरण को ध्यान से पढ़ें और सावधान रहें। वहीं रक्षा विभाग ने भी अपने आदेश में कहा है कि सैन्यकर्मी टिक टॉक एप अपने फोन या टैबलेट से तुरंत डिलीट करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें