जल्द ही फेसबुक पर भी बना सकेंगे TikTok जैसे वीडियोज, ला रहा है नई एप

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 17 Jul 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
Facebook to launch Tiktok like mobile app soon with help of its new NPE Team
सांकेतिक तस्वीर

    शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक की लोकप्रियता से प्रभावित हो कर फेसबुक जल्द ही एक ऐसी अपनी एप लॉन्च कर सकता है। फेसबुक ने पिछले सप्ताह ही एनपीए (न्यू एक्सपेरिमेंटल एप डिविजन) टीम तैयार किया है। फेसबुक की इस एनपीई टीम में शॉर्ट वीडियो एप Vine के जनरल मैनेजर जेसन टोफ Jason Toff ज्वाइन कर रहे हैं। फेसबुक के नए एप की लॉन्चिंग की जानकारी भी उन्होंने ही ट्वीट करके दी है। टिकटॉक साल 2019 की दूसरी तिमाही में टिक टॉक दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला एप बन गया था, जबकि एपल के एप स्टोर पर यह सबसे अधिक डाउनलोड्स होने वाला एप था। ऐसे में टिक टॉक की लोकप्रियता को लेकर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए।कौन हैं जेसन टोफ?जेसन टोफ ने हाल ही में गूगल को छोड़कर फेसबुक ज्वाइन किया है। शॉर्ट वीडियो एप वाइन में काम के दौरान जेसन को काफी लोकप्रियता मिली। वाइन को साल 2012 में ट्विटर ने खरीद लिया था। जेसन साल 2016 से गूगल के एरिया 120 में काम कर रहे हैं। बता दें कि गूगल के एरिया 120 में नए-नए प्रोडक्ट्स के लिए वर्कशॉप होता है और नए-नए प्रयोग होते हैं।

    जेसन को मिलेगी फेसबुक के नए एप की जिम्मेदारी

    पिछले एक साल में फेसबुक ने कई सारे एप्स बंद किए हैं और कई एप्स की लॉन्चिंग भी हुई है। इसी कड़ी में अब फेसबुक की नजर वीडियो कंटेंट पर है, क्योंकि फेसबुक का वीडियो फीचर काफी लोकप्रिय हो रहा है। ऐसे में कंपनी एक नए एप की लॉन्चिंग की तैयारी में है। टोफ ने ट्वीट करके कहा कि, 'मुझे लगता है कि मैं जो कुछ भी कर रहा हूं उसे साझा करने का यह अच्छा समय है। मैं अगले दो सप्ताह में फेसबुक की एनपीई टीम के तहत एक नई शुरुआत कर रहा हूं।'

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें