TikTok के पास अभी भी है भारतीय यूजर्स के डाटा का एक्सेस, तीन साल पहले ही मोदी सरकार ने किया था बैन
Forbes की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि TikTok के भारतीय कर्मचारी और यूजर्स का डाटा आज भी देखा जा सकता है। डाटा का एक्सेस TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance के पास है। भारत में TikTok के मासिक एक्टिव यूजर्स 150 मिलियन थे।

विस्तार
भारत में TikTok को बैन हुए तीन से भी अधिक हो गया है लेकिन TikTok के पास अभी भी भारतीय यूजर्स के डाटा का एक्सेस है। एक नई रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। Forbes की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि TikTok के भारतीय कर्मचारी और यूजर्स का डाटा आज भी देखा जा सकता है। डाटा का एक्सेस TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance के पास है। भारत में TikTok के मासिक एक्टिव यूजर्स 150 मिलियन थे।
फोर्ब्स को टिकटॉक के एक कर्मचारी ने ही इस बात की जानकारी दी है। कर्मचारी ने फोर्ब्स को बताया, मुझे नहीं लगता कि भारतीय इस बात से वाकिफ हैं कि उनका कितना डेटा अभी चीन के सामने है, यहां तक कि प्रतिबंध के बावजूद। सार्वजनिक हस्तियों और डेली यूजर्स के डाटा को चीन आज भी विश्लेषण कर सकता है।
आज भले ही टिकटॉक अब भारत में उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसकी मूल कंपनी बाइटडांस के चीन, अमेरिका और रूस सहित दुनियाभर में 1,10,000 से अधिक कर्मचारी हैं। किसी खास आयु वर्ग के यूजर्स का टारगेट करने के लिए इन डाटा का इस्तेमाल हो सकता है। फोर्ब्स के दावे को टिकटॉक ने खारिज कर दिया है।
इस साल की शुरुआत में टिकटॉक ने भारत के 40 कर्मचारियों को भी वेतन देना बंद कर दिया। साल 2020-21 में भारत ने टिकटॉक समेत 300 चाइनीज एप्स को बैन किया है जिनमें WeChat, Shareit, Helo, Likee, UC News, Bigo Live और UC Browser जैसे एप्स शामिल हैं।
- सैमसंग ने लॉन्च किया 6,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे वाला फोन, इसमें है सुपर एमोलेड डिस्प्ले, कीमत सिर्फ इतनी
- Phone Hacked: दिख रहे ये पांच संकेत तो हैक हो चुका है आपका स्मार्टफोन! जानें बचाव का आसान तरीका
- Kissing Machine: लो जी अब किसिंग मशीन भी आ गई, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों खुश हो जाओ
- WhatsApp Desktop: अब डेस्कटॉप यूजर्स भी कर सकेंगे ग्रुप कॉल, व्हाट्सएप ने जारी किया नया अपडेट