Alert: फोन से स्क्रीनशॉट चुरा रहा है यह मैलवेयर, बहुत ही खतरनाक है SparkKitty
SparkKitty दरअसल पुराने SparkCat मैलवेयर का मोबाइल वर्जन है, जो पहले macOS और Windows सिस्टम्स को निशाना बनाता था। Kaspersky के SecureList रिसर्चर्स ने दोनों मैलवेयर में कई समानताएं पाई हैं। इससे यह साफ है कि हमलावर अब स्मार्टफोन यूजर्स को ज्यादा टारगेट कर रहे हैं।

विस्तार
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने एक नए मोबाइल मैलवेयर SparkKitty की पहचान की है, जो फर्जी एप्लिकेशन के जरिए स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बना रहा है। यह मैलवेयर यूजर्स की फोटो गैलरी से इमेज और स्क्रीनशॉट चुरा लेता है। इनमें क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट की रिकवरी फ्रेज या अन्य संवेदनशील जानकारी हो सकती है। SparkKitty एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर पाया गया है और विशेषज्ञों का कहना है कि यह उन यूजर्स के लिए गंभीर खतरा है जो अपने फोन से डिजिटल एसेट्स मैनेज करते हैं।
SparkKitty एक Trojan Virus है, जो असली एप की तरह दिखता है लेकिन बैकग्राउंड में खतरनाक गतिविधियां करता है। सुरक्षा शोधकर्ताओं ने पाया है कि यह खुद को कई फर्जी एप्स में छुपाता है, जैसे क्रिप्टो कन्वर्टर, मैसेजिंग एप और सोशल मीडिया एप TikTok के अनऑफिशियल वर्जन। हैरानी की बात यह है कि इनमें से कुछ एप्स आधिकारिक एप स्टोर्स पर भी अपलोड हो चुके थे, लेकिन रिपोर्ट के बाद हटा दिए गए।
SparkKitty दरअसल पुराने SparkCat मैलवेयर का मोबाइल वर्जन है, जो पहले macOS और Windows सिस्टम्स को निशाना बनाता था। Kaspersky के SecureList रिसर्चर्स ने दोनों मैलवेयर में कई समानताएं पाई हैं। इससे यह साफ है कि हमलावर अब स्मार्टफोन यूजर्स को ज्यादा टारगेट कर रहे हैं क्योंकि लोग अपने वित्तीय डेटा का मैनेजमेंट भी अब मोबाइल से ही करने लगे हैं।
- Samsung Galaxy Buds Core: न्वाइज रिडक्शन फीचर के साथ नया ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 35 घंटे चलेगी बैटरी
- आधार कार्ड से खाली हो सकता है अकाउंट, लॉक करना है समझदारी
- Tech Tips: ChatGPT से ऐसे बनाएं स्टूडियो-क्वालिटी पोर्ट्रेट फोटो, सिर्फ 3 आसान स्टेप्स में
- Recharge Plan: 200 रुपये से कम में बेस्ट रिचार्ज प्लान, फायदे इतने कि कहेंगे- पहले क्यों नहीं बताया