Google Maps: सफर को आसान बना देंगे गूगल मैप्स के ये सात टिप्स, स्मार्ट लोग ही करते हैं इस्तेमाल
Google Maps:
यह एप आपको पार्किंग सेव करने से लेकर खाना ऑर्डर करने तक में मदद कर सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में Google Maps के 7 ऐसे शानदार फीचर्स के बारे में बताएंगे जो आपकी आपके रोजमर्रा के सफर को और भी आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं...

विस्तार
गूगल मैप्स (Google Maps) आज दुनिया की सबसे लोकप्रिय नेविगेशन एप में से एक है, लेकिन इसके कई ऐसे फीचर्स हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते। सिर्फ रास्ता दिखाने तक सीमित नहीं, यह एप आपको पार्किंग सेव करने से लेकर खाना ऑर्डर करने तक में मदद कर सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में Google Maps के 7 ऐसे शानदार फीचर्स के बारे में बताएंगे जो आपकी आपके रोजमर्रा के सफर को और भी आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं...
ऑफलाइन मैप्स-
अगर आप ऐसी जगह फंस जाएं जहां इंटरनेट नहीं चलता, तो Google Maps का ऑफलाइन मैप फीचर बेहद काम आता है। इससे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले उस जगह को सर्च करें। अब नीचे दिए गए तीन डॉट्स (More) पर टैप करें। “Download offline map” पर क्लिक करें और ज़रूरी क्षेत्र का मैप डाउनलोड कर लें। डाउनलोड किए गए मैप्स को देखने के लिए ऊपर दाएं कोने में दिए गए अपने प्रोफाइल आइकन पर टैप करें और “Offline Maps” खोलें।

लोकेशन ट्रांसलेट करें-
अगर आप किसी ऐसी जगह जा रहे हैं जहाँ भाषा समझ नहीं आती, तो Google Maps की “Translate” सुविधा आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए जिस स्थान को ट्रांसलेट करना है, उसे खोलें। नाम या पते के बगल में एक स्पीकर आइकन दिखेगा। उस पर टैप करें और उस जगह का उच्चारण अपनी भाषा में सुनें।
- BSNL 5G: बीएसएनएल ने लॉन्च किया पहला 5G प्लान, जानें कीमत और फायदे
- ASML: नीदरलैंड की यह कंपनी नहीं होती तो Gemini और ChatGPT पैदा नहीं होते, पांच प्वाइंट्स में जानें
- रिपोर्ट में दावा: गूगल ने Veo 3 को ट्रेन करने के लिए YouTube लाइब्रेरी का किया इस्तेमाल, बढ़ सकता है विवाद
- AI Video: Perplexity अब एक्स पर बना सकता है एआई वीडियो, बनाने का यह है तरीका