Grok Chatbot: अब Telegram पर एलन मस्क का ग्रोक एआई, 300 मिलियन डॉलर में हुआ करार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 May 2025 03:47 PM IST
सार

पावेल ड्यूरोव ने यह भी कहा कि xAI केवल वही डेटा एक्सेस करेगा जो यूजर खुद Grok के साथ इंटरैक्शन के दौरान शेयर करते हैं। इसका मतलब यह है कि टेलीग्राम के सामान्य मैसेज या डेटा तक Grok की पहुंच नहीं होगी। हालांकि मस्क ने ड्यूरोव की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी कोई आधिकारिक डील साइन नहीं हुई है। इसके जवाब में ड्यूरोव ने स्पष्ट किया कि "दोनों पक्षों में सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है, लेकिन औपचारिक प्रक्रियाएं बाकी हैं।"

विज्ञापन
Telegram to Distribute Grok Chatbot to Users After 300 Million dollars xAI Deal
xAI Grok AI - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI अब लोकप्रिय मैसेजिंग एप Telegram पर अपना चैटबॉट Grok उपलब्ध कराने जा रही है। इसके लिए xAI ने Telegram को 300 मिलियन डॉलर (लगभग ₹2,564 करोड़) का भुगतान करने का फैसला किया है। इस सौदे का मकसद टेलीग्राम के एक अरब से अधिक यूजर्स तक पहुंचना और तेजी से बढ़ते एआई बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना है।

    • यह एक एक साल की डील है जिसमें xAI Telegram पर Grok चैटबॉट को तैनात करेगा।
    • Telegram को सब्सक्रिप्शन से होने वाली कमाई में 50% हिस्सा मिलेगा।
    • भुगतान कैश और स्टॉक, दोनों रूपों में किया जाएगा।
    • Telegram के फाउंडर पावेल ड्यूरोव ने X (पूर्व ट्विटर) पर इसकी जानकारी दी।

    पावेल ड्यूरोव ने यह भी कहा कि xAI केवल वही डेटा एक्सेस करेगा जो यूजर खुद Grok के साथ इंटरैक्शन के दौरान शेयर करते हैं। इसका मतलब यह है कि टेलीग्राम के सामान्य मैसेज या डेटा तक Grok की पहुंच नहीं होगी। हालांकि मस्क ने ड्यूरोव की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी कोई आधिकारिक डील साइन नहीं हुई है। इसके जवाब में ड्यूरोव ने स्पष्ट किया कि "दोनों पक्षों में सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है, लेकिन औपचारिक प्रक्रियाएं बाकी हैं।"

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें