Tech News: Telegram ने एक साथ पेश किए कई सारे फीचर्स, मिनी एप स्टोर पर हुआ लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 02 Aug 2024 12:43 PM IST
सार

Telegram एप में फ्रंट कैमरे से वीडियो स्टोरी रिकॉर्डिंग के दौरान फ्रंट फ्लैश का इस्तेमाल किया जा सकेगा। पहले यह फीचर नहीं था। यह नया अपडेट टेलीग्राम के आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए है।

विज्ञापन
Telegram Rolls Out Multi Tab In App Browser and Mini App Store With a new Update
Telegram New Update - फोटो : Telegram

    विस्तार

    इंस्टैंट मैसेजिंग एप Telegram ने एक साथ कई सारे फीचर्स पेश किए हैं। इनमें से सबसे बड़ा फीचर इन-एप वेब ब्राउजर है यानी Telegram के यूजर्स को वेब ब्राउजिंग के लिए किसी अन्य ब्राउजर पर जाने की जरूरत नहीं होगी। सीधे Telegram में ही ब्राउजिंग कर सकेंगे।

    सबसे खास बात यह है कि Telegram का वेब ब्राउजर कई सारे टैब को सपोर्ट करेगा। बता दें कि टेलीग्राम के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 950 मिलियन के आंकड़े को पार कर गई है। इन सभी फीचर्स की जानकारी Telegram ने अपने एक ब्लॉग में दी है। नए अपडेट के बाद यूजर्स Telegram एप के ब्राउजर को किसी रेगुलर ब्राउजर की तरह ही इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    इसके अलावा दो टैब के बीच में भी आसानी से स्विच कर सकेंगे। टेलीग्राम के ब्राउजर की होस्टिंग द ओपन नेटवर्क (TON) पर है और इसे मोबाइल के अलावा डेस्कटॉप पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें