Update: Telegram में एक साथ आए कई फीचर्स, स्टोरीज को कर सकेंगे रीपोस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 Dec 2023 10:21 AM IST
सार

पोपुलर इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप Telegram ने एक साथ कई सारे नए फीचर जारी किए हैं। नए अपडेट के साथ Telegram में कई सारे फीचर्स शामिल हैं जिनमें स्टोरीज री-पोस्ट से लेकर प्रोफाइल कलर चेंज करने तक का फीचर शामिल हैं।

विज्ञापन
Telegram new update lets you repost stories change profile colors and much more
Telegram - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    पोपुलर इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप Telegram ने एक साथ कई सारे नए फीचर जारी किए हैं। नए अपडेट के साथ Telegram में कई सारे फीचर्स शामिल हैं जिनमें स्टोरीज री-पोस्ट से लेकर प्रोफाइल कलर चेंज करने तक का फीचर शामिल हैं।

    नए अपडेट के बाद आप टेलीग्राम स्टोरीज को रीपोस्ट कर सकेंगे। इसके अलावा आप किसी स्टोरीज को रिप्लाई करने के लिए वीडियो मैसेज का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। आप अपने दोस्तों और चैनल की स्टोरीज को रीपोस्ट कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    स्टोरीज को रीपोस्ट करते समय आप टेक्स्ट, इमोजी और कस्टम ड्राइंग का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। टेलीग्राम ने प्रीमियम यूजर्स के लिए प्रोफाइल पेज के बैकग्राउंड के कलर को चेंज करने का भी अपडेट जारी किया है। नए अपडेट के बाद थीम को भी बदला जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यदि आप एक प्रीमियम यूजर नहीं हैं तो आप स्टोरीज देख सकेंगे, कस्टम इमोजी के साथ चैनल के मैसेज पर रिएक्शन दे सकेंगे, हालांकि यह तभी संभव होगा जब आप किसी चैनल को फॉलो करेंगे। नया अपडेट आईओएस और एंड्रॉयड के लिए जल्द ही रिलीज होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें