काम की बात: Telegram का मोनेटाइजेशन हुआ लॉन्च, अब टेलीग्राम चैनल से होगी मोटी कमाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 01 Mar 2024 05:10 PM IST
सार

अब Telegram से आपकी मोटी कमाई होने वाली है। कंपनी के बड़े अधिकारियों ने इसकी घोषणा की है। कंपनी एड रेवेन्यू चैनल के ऑनर के साथ शेयर करने की प्लानिंग की है। आइए जानते हैं कंपनी का पूरा प्लान...

Telegram monetization launched Channel Owners to Get Share of Ad Revenue
Telegram monetization - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    यदि आप भी Telegram इस्तेमाल करते हैं और आप किसी टेलीग्राम चैनल के मालिक हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब Telegram से आपकी मोटी कमाई होने वाली है। कंपनी के बड़े अधिकारियों ने इसकी घोषणा की है। कंपनी एड रेवेन्यू चैनल के ऑनर के साथ शेयर करने की प्लानिंग की है। आइए जानते हैं कंपनी का पूरा प्लान...

    रिपोर्ट के मुताबिक Telegram के चैनल के मालिकों की कमाई अब विज्ञापन से होगी। कंपनी उनके साथ विज्ञापन से होने वाली कमाई का करीब 50 फीसदी हिस्सा शेयर करेगी। कंपनी ने इसे रिवॉर्ड नाम दिया है और यह रिवॉर्ड Toncoin की ओर से TON ब्लॉकचेन के रूप में मिलेगी। इसकी शुरुआत आज यानी 1 मार्च 2024 से हो गई है।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक Telegram के ब्रॉडकास्ट चैनल का मासिक व्यूज 1 ट्रिलियन के पार पहुंच गया है, हालांकि इनमें से केवल 10 फीसदी व्यूज ही मोनेटाइज हैं जिन पर टेलीग्राम एड देखने को मिलते हैं। मार्च 2024 से टेलीग्राम एड को सभी तरह के विज्ञापनदाताओं के लिए लॉन्च कर दिया गया है। टेलीग्राम विज्ञापन करीब 100 नए देशों में लॉन्च हुआ है। इसकी घोषणा टेलीग्राम के सीईओ पावेल दुरोव ने की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें