WhatsApp: भूल गए हैं व्हाट्सएप टू-स्टेप वेरिफिकेशन पिन? इस आसान तरीके से करें रिसेट
अगर आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो उसे सुरक्षित रखने के लिए चिंतित भी रहते होंगे। ऐसे में टू स्टेप वेरिफिकेशन पिन एप को सुरक्षित रखता है। इस खबर में जानें एप में किस तरह से टू स्टेप वेरिफिकेशन पिन को रिसेट करना है।

विस्तार
आज के समय में देश के करोड़ों लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए लोग आसानी से चैटिंग, फोटो, वीडियो शेयर और कई अहम कामों को करते हैं। मेटा के अधीन आने वाले इस सोशल मीडिया एप में यूजर्स की सुरक्षा और प्राइवेसी का भी ध्यान रखा जाता है। मेटा इस एप की सुरक्षा के लिए समय-समय पर कई फीचर्स लाती रहती है। ऐसे में टू-स्टेप वेरिफिकेशन पिन इस एप की सुरक्षा के लिए एक खास फीचर बन चुका है। ऐसे में अगर आप अपना टू स्टेप वेरिफिकेशन पिन भूल गए हैं या फिर एक बार फिर से रिसेट करना चाहते हैं तो आगे जानिए क्या है इसका प्रोसेस।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप पर टू स्टेप वेरिफिकेशन पिन को रिसेट करने के लिए दो विकल्प मिलते हैं। अगर आपका खाता ईमेल के साथ लिंक हैं तो आप उसके जरिए इसे बदल सकते हैं।
- सबसे पहले व्हाट्सएप खोलना है
- सेटिंग में जाने के लिए तीन वर्टिकल डॉट्स पर क्लिक करना है।
- इसके बाद मुख्य मेन्यू में सेटिंग पर क्लिक करना है।
- यहां पर कई सारे विकल्प मिल जाएंगे। इसमें अकाउंट को चुनना है।
- इसके बाद टू स्टेप वेरिफिकेशन पिन पर नेविगेट करना है और उस पर क्लिक करना है।
- फिर फॉर्गेट पिन के विकल्प पर जाकर उस पर क्लिक करना है।
- अगर आपका ईमेल व्हाट्सएप के साथ लिंक हैं तो सेंड ईमेल के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद व्हाट्सअप की तरफ से ईमेल पर पासवर्ड आएगा।
- फिर आपको संबंधित ईमेल खोलना है और व्हाट्सअप की तरफ से आए ईमेल में जाकर टू स्टेप वेरिफिकेशन पिन को फिर से रिसेट करें।
- अगर व्हाट्सएप अकाउंट पर ईमेल लिंक नहीं है तो फिर दूसरा विकल्प अपनाना होगा।
- इसके लिए ऊपर बताए गए फॉर्गेट पिन तक की प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
- इसके बाद यूजर को कम से कम 7 दिनों का इंतजार करना होगा।
- व्हाट्सप की तरफ से किसी भी अवैध एक्सेस को रोकने के लिए ये कदम उठाया जाता है।
- 7 दिन बीतने के बाद अकाउंट सेक्शन में रिसेट अकाउंट का विकल्प मिल जाएगा।
- इसके बाद यूजर्स टू स्टेप वेरिफिकेशन पिन को बदल सकते हैं।