Google Meet: एआई बदल देगा गूगल मीट पर वीडियो कॉल एक्सपीरियंस, फटाफट पढ़ें पूरी डिटेल
अगर आप ऑफिस की मीटिंग या किसी के साथ वीडियो पर बात करने के लिए गूगल मीट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये खबर खास होने वाली है। जानिए क्या है एआई फीचर का बड़ा फायदा और कैसे करें इसका इस्तेमाल।

विस्तार
ऑफिस का काम हो या फिर किसी अपने के साथ वीडियो कॉल करनी हो। काफी लोग गूगल मीट की मदद लेते हैं। अगर आप भी गूगल मीट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। दरअसल गूगल मीट में बीट फीचर आ गया है, ऐसे में एआई की मदद से यूजर्स कस्टम बैकग्राउंड तैयार कर सकते हैं। चलिए आगे खबर में जानते हैं कि किस तरह से गूगल मीट में एआई की सहायता से कस्टम बैकग्राउंड फोटो तैयार हो सकती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल मीट का ये फीचर सिर्फ कंप्यूटर पर ही उपलब्ध है। स्मार्टफोन पर इस फीचर को अभी तक नहीं उतारा गया है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर के पास गूगल वर्कस्पेस लैब का एक्सेस होना चाहिए।
- सबसे पहले यूजर को कंप्यूटर के वेब ब्राउजर में गूगल मीट खोलना है।
- इसके बाद किसी मीटिंग में जुड़ना है, या फिर अपनी नई मीटिंग शुरू करनी है।
- गूगल मीट खोलने के बाद अपनी व्यू विंडो में तीन वर्टिकल डॉट्स पर क्लिक करना है। फिर मेन्यू में जाकर एप्लाई विज्यूल इफेक्ट पर क्लिक करना है।
- एप्लाई विज्यूल इफेक्ट को ऑन करने के बाद यूजर को बैकग्राउंड सेक्शन के तहत जेनरेट बैकग्राउंड का विकल्प मिलेगा।