ये हैं गर्मी में एसी का बिल बढ़ने के बड़े कारण, देखें डिटेल
अमर उजाला
Sat, 25 May 2024
Image Credit : Freepik
गर्मी में काफी लोग एसी को लंबे समय तक चलाते हैं, जिससे बिल बढ़कर आता है। कई बार बिना जरूरत के एसी का इस्तेमाल होता है। समय-समय पर एसी को बंद करें।
Image Credit : Freepik
गर्मी में एसी का बिल ज्यादा आता है तो इसके पीछे की एक वजह एसी को कम तापमान पर चलाना है। एसी को 24 डिग्री पर सेट करें।
Image Credit : Freepik
गर्मी के दौरान एसी की सर्विस नहीं कराने से भी बिजली का बिल ज्यादा आता है। गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले एसी की सर्विस करवानी चाहिए।
Image Credit : Freepik
एसी का बिल अधिक आता है तो एसी चलाने के दौरान कमरे को बंद रखें। साथ ही थोड़ी देर चलाकर एसी को कुछ समय के लिए बंद कर दें।
Image Credit : Freepik
काफी लोग गर्मी में एसी के साथ पंखे का इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से एसी चलाने पर बिजली की खपत ज्यादा होती है।
Image Credit : Freepik
गर्मी के मौसम में बेहद ही कम लोग एसी के अलग-अलग मोड्स का इस्तेमाल करते हैं। इन मोड्स का इस्तेमाल करके बिजली की खपत कम की जा सकती है।
Image Credit : Freepik
एसी चलाने के दौरान स्लीप टाइमर का इस्तेमाल बिजली की खपत को कम कर सकता है। इस फीचर की मदद से एसी कुछ समय बाद खुद ही बंद हो जाता है।
Image Credit : Freepik
अगर एसी के साथ गूगल असिस्टेंस और किसी अन्य तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है तो फिर इससे बिजली की खपत पर असर पड़ता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल सीमित करें।
Image Credit : Freepik
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें
Image Credit : Pexels.com
Read More