WhatsApp Update: आया ऐसा फीचर कि आप कहेंगे- थैंक्यू जकरबर्ग, चैटिंग का बदल जाएगा पूरा अंदाज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Oct 2023 01:24 PM IST
सार

WhatsApp में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट आया है जिसके बाद WhatsApp पूरा बदल गया है। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने ही WhatsApp के इस नए फीचर के बारे में फेसबुक पर जानकारी दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

विज्ञापन
Switch between two accounts on WhatsApp with new update details here
Switch between two accounts on WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    दुनिया के सबसे बड़े इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp में चैटिंग का अंदाज अब पूरी तरह से बदलने जा रहा है। WhatsApp में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट आया है जिसके बाद WhatsApp पूरा बदल गया है। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने ही WhatsApp के इस नए फीचर के बारे में फेसबुक पर जानकारी दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    WhatsApp के नए अपडेट के बाद आप एक ही दो WhatsApp अकाउंट के बीच आपस में स्विच कर सकेंगे यानी एक ही एप में आप अपने दो अलग-अलग नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट बना सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं। मार्क जकरबर्ग ने WhatsApp के इस नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि अकाउंट स्विच करने का ऑप्शन नजर आ रहा है।

    विज्ञापन

    WhatsApp का यह फीचर काफी हद तक एक्स (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसा है। इन तीनों प्लेटफॉर्म पर आप कई सारे अकाउंट को लॉगिन कर सकते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग अकाउंट में स्विच करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें