Online Gaming: सरकार ने बैन किए 581 गेमिंग एप, सरकार की साइबर टीम ने जारी किया अलर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 24 Jan 2024 03:39 PM IST
सार

साइबर टीम की ओर से कहा गया है कि गूगल प्ले-स्टोर, एप स्टोर और आधिकारिक वेबसाइट से ही गेम वाले एप को डाउनलोड करें। किसी भी थर्ड पार्टी या अन्य स्टोर से गेम को डाउनलोड ना करें। इसके अलावा टीम ने कहा है कि गेम के पब्लिशर को भी जरूर चेक करें।

विज्ञापन
stay safe while gaming online alerts mhas cyber wing cyberdost
Gaming Apps Fraud - फोटो : social media

    विस्तार

    यदि आप भी ऑनलाइन गेमिंग के शौकीन हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली साइबर टीम ने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर अलर्ट जारी किया है। साइबर टीम ने कहा है Play smart, play safe।

    साइबर टीम की ओर से कहा गया है कि गूगल प्ले-स्टोर, एप स्टोर और आधिकारिक वेबसाइट से ही गेम वाले एप को डाउनलोड करें। किसी भी थर्ड पार्टी या अन्य स्टोर से गेम को डाउनलोड ना करें। इसके अलावा टीम ने कहा है कि गेम के पब्लिशर को भी जरूर चेक करें।

    विज्ञापन

    साइबर टीम ने कहा है कि गेम के साथ मिलने वाले ऑफर के चक्कर में ना पड़ें। इसके अलावा अपने फोन की परमिशन और एक्सेस भी सोच-समझकर दें। यदि किसी तरह का कोई फ्रॉड होता है तो 1930 डायल करके शिकायत करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सरकार की ओर से कहा गया है कि 15 दिसंबर 2023 तक 581 गेमिंग एप भारत में बैन हुए हैं और अब 174 नए गेमिंग एप के साथ 87 लोन एप को ब्लॉक किया गया है। इन सभी एप को आईटी एक्ट 2000 के सेक्शन 69A के तहत बैन किया गया है।

    बेटिंग एप की बात करें तो Mahadev के अलावा Parimatch, Fairplay, 1XBET, Lotus365, Dafabet और Betwaysatta जैसे एप्स को भी बैन किया गया है।

    हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 500 इंटरनेट आधारित एप्स को बैन किया गया है। सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में लॉन्चिंग के बाद अभी तक साइबर क्राइम पोर्टल पर 20 लाख से अधिक साइबर क्राइम की शिकायतें की गई हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें