25 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy M32 5G, 20 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Aug 2021 02:51 PM IST
सार

Samsung Galaxy M32 5G में 6.5 इंच की HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक Dimensity 720 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में चार रियर कैमरा मिलेंगे जिनमें से प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का होगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy M32 5G Launching in India on August 25 to be sold from Amazon
Samsung Galaxy M32 5G - फोटो : AMAZON

    विस्तार

    सैमसंग ने भी 20 हजार रुपये की रेंज में 5जी स्मार्टफोन पेश करने के लिए कमर कस ली है। Samsung Galaxy M32 का 5G वर्जन यानी Samsung Galaxy M32 5G 25 अगस्त को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। बता दें कि Samsung Galaxy M32 को 4जी सपोर्ट के साथ इसी साल जून में भारत में लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy M32 5G में 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जबकि 4जी वर्जन में बड़ी बैटरी थी। इसके अलावा नए फोन को क्वॉड कैमरा सेटअप और नॉच सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    इसी साल अप्रैल में सैमसंग ने अपनी 5जी पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Galaxy M42 5G को पेश किया था और अब कंपनी नए 5जी फोन को पेश करने की तैयारी कर रही है। Samsung Galaxy M32 5G का प्रोडक्ट पेज भी अमेजन पर लाइव हो गया है। इस फोन को दो कलर में खरीदने का मौका मिलेगा। इसकी बिक्री सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और अमेजन से होगी। रिटेल स्टोर से भी फोन को खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy M32 5G की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy M32 5G में 6.5 इंच की HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक Dimensity 720 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में चार रियर कैमरा मिलेंगे जिनमें से प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का होगा। फोन में दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का हो सकता है। वहीं सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Galaxy M32 5G की डिजाइन काफी हद तक पहले लॉन्च हुए Galaxy A32 जैसी होगी। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी और स्मार्टफोन के साथ सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी इनबिल्ट मिलेगी। Galaxy M32 5G के साथ भी 12 5G बैंड का सपोर्ट मिलेगा और अगले दो सालों तक ओएस अपडेट मिलेगा। फोन के साथ 15W की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें