Snapchat: अब पलक झपकते ही फोटो से बनेगा शानदार वीडियो, जानें कैसे काम करता है नया AI Clips फीचर

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Fri, 27 Mar 2026 02:41 PM IST
सार

स्नैपचैट ने AI Clips नाम का शानदार फीचर लॉन्च किया है, जो साधारण तस्वीरों को कुछ ही सेकंड में 5 सेकंड के जादुई वीडियो में बदल देता है। फिलहाल Lens+ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध यह टूल बिना किसी एडिटिंग स्किल के आपकी यादों को नया रूप देने वाला है।

विज्ञापन
snapchat ai clips photo to video feature guide lens plus
स्नैपचैट - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    स्नैपचैट हमेशा से अपने अनोखे फिल्टर्स और लेंस के लिए जाना जाता रहा है। अब कंपनी ने Lens Studio के अंतर्गत AI Clips फीचर पेश किया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह आपकी गैलरी या कैमरे से खींची गई किसी भी फोटो को महज 5 सेकंड के एक बेहतरीन वीडियो में बदल सकता है। यह उन लोगों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा जो अपनी स्टोरीज को ज्यादा अट्रैक्टिव बनाना चाहते हैं।

    क्या है इसका क्लोज्ड प्रॉम्प्ट सिस्टम?

    आमतौर पर एआई से वीडियो बनाने के लिए हमें लंबे-चौड़े टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखने पड़ते हैं, लेकिन स्नैपचैट का यह फीचर अलग है। यह Closed Prompt सिस्टम पर काम करता है। इसका मतलब है कि आपको एआई को यह नहीं बताना होगा कि क्या करना है। डेवलपर्स ने पहले से ही कुछ क्रिएटिव फ्रेमवर्क सेट कर दिए हैं। आपको बस एक लेंस चुनना है और एआई खुद समझ जाएगा कि आपकी फोटो को किस सिनेमैटिक स्टाइल में ढालना है।

    विज्ञापन

    बिना किसी झंझट के ऐसे करें इस्तेमाल

    • सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपके पास Lens+ का सब्सक्रिप्शन है।
    • स्नैपचैट एप खोलें और लेंस कैरोसेल या स्नैपकोड के जरिए AI Clip Lens को सिलेक्ट करें।
    • अब आप या तो एक नई फोटो क्लिक करें या फिर अपने फोन के कैमरा रोल से कोई पुरानी इमेज चुनें।
    • कुछ ही सेकंड में एआई आपकी फोटो को एक डायनेमिक 5-सेकंड के वीडियो में बदल देगा, जिसे आप सीधे सेव या शेयर कर सकते हैं।

    आम टूल्स से क्यों है बेहतर?

    बाजार में मौजूद अन्य एआई वीडियो टूल्स काफी जटिल होते हैं और उनमें वीडियो प्रोसेस होने में काफी समय लगता है। स्नैपचैट का दावा है कि उनके इस फीचर में प्री-सेट क्रिएटिव सेटअप होने की वजह से वीडियो बहुत जल्दी तैयार हो जाता है और यूजर को कम मेहनत में बेहतरीन नतीजे मिलते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें