गूगल न्यूज एप हुआ अपडेट, अब एक साथ हिंदी-अंग्रेजी में पढ़ें खबरें

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 05 Nov 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
Google News App Gets Updated to Bring Bilingual Support including Hindi
Google News - फोटो : play store

    गूगल न्यूज एप को बड़ा अपडेट मिला है। इस अपडेट के बाद गूगल न्यूज एप में यूजर्स एक से अधिक भाषाओं को सेलेक्ट करके एक साथ दो भाषाओं में समाचार पढ़ सकते हैं। दो भाषाओं में खबरों को पढ़ने के लिए यूजर्स को एप में भाषा की सेटिंग्स करनी पड़ेगी।

    उदाहरण के तौर पर यदि आप हिंदी और अंग्रेजी दोनों जानते हैं तो एप में हिंदी और अंग्रेजी दोनों का विकल्प चुन सकते हैं। गूगल न्यूज एप का यह अपडेट एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। गूगल ने कहा है कि यह अपडेट 141 देशों में 41 भाषाओं के साथ जारी किया गया है।

    विज्ञापन

    एप में ऐसे करें भाषा की सेटिंग

    यदि आप दो भाषाओं में गूगल न्यूज एप पर समाचार पढ़ना चाहते हैं तो सबसे पहले एप को अपडेट करें। इसके बाद सेटिंग में जाकर डिफॉल्ट भाषा के अलावा अपनी पसंद की भाषा को चयन करें। इसके बाद रिजन (भारत या कुछ और) का भी चयन करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें