गुमशुदा लोगों को ढूढ़ निकालता है ये ऐप, तुरंत करें डाउनलोड

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Sat, 07 May 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
Re-Unite App Finds Missing People suffer with Alzheimer's or dementia
गुमशुदा लोगों को ढूढ़ निकालता है ये ऐप, तुरंत करें डाउनलोड - फोटो : गूगल प्ले स्टोर

    लोग अक्सर भूले-भटके लोगों की मदद तो करना चाहते हैं लेकिन मदद की पेचीदगियां उन्हें ये करने नहीं देतीं। लेकिन अब आप बिना किसी झंझट के इस ऐप के जरिए गुमशुदा लोगों की मदद कर सकते हैं। 'री-यूनाइट' ऐप के जरिए गुमशुदा लोगों को ढूंढ़ना संभव है। खासकर ऐसे बुजुर्गों को जो मानसिक रोग, मनोभ्रंश या याद्दाश्त की बीमारी के शिकार होते हैं और अक्सर रास्ता भटक जाते हैं।

    री-यूनाइट ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप के इस्तेमाल के लिए ई-मेल आई-डी के जरिए इसमें रजिस्टर करना होता है। ऐसा सुरक्षा कारणों को ध्यान रखते हुए किया गया है ताकि कोई गलत तरीके से ऐप का इस्तेमाल न कर सके।

    विज्ञापन

    ऐप में रजिस्टर करने के बाद आपको खोए हुए शख्स की फोटो और उससे जुड़ी जो भी जानकारी है, आपको ऐप में भरनी होती है। उस जानकारी की पीडीएफ और जेपीईजी फाइल भी आसानी से बनाई जा सकती है। इसको आप सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए शेयर कर और लोगों को जानकारी पहुंचा सकता हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐप को गैर सरकारी संस्था 'सारे जहां से अच्छा फाउंडेशन' ने बनाया है। re-unite ऐप को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें