ऑड-इवन के दौरान बड़े काम आ सकती है पूछ-ओ ऐप, जानिए 5 खूबियां

ऑड-इवन के दौरान कार पुलिंग को बढ़ावा देने के लिए पूछ-ओ ऐप को फिर लॉन्च किया गया है। अब पूछ-ओ ऐप से दिल्लीवासी ऑटो बुक करने के साथ कार पुलिंग विकल्प को भी चुन पाएंगे। परिवहन मंत्री गोपाल राय के मुताबिक इसे अपग्रेड किया गया है। इसके माध्यम से कार पुलिंग कर परिवहन की बेहतर व्यवस्था कर पाएंगे। जानिए पूछ-ओ ऐप की 5 अहम बातें।

1-
ऑड-इवन एक बार फिर 15 अप्रैल से 15 दिन के लिए शुरू हो रहा है। इस दौरान अगर आप कार पूलिंग का विकल्प तलाश रहे हैं तो पूछ-ओ डाउनलोड करें। आपको खुद को यहां रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आप 1-5 किलोमीटर की परिधि के भीतर कार पूलिंग की सुविधा उठा सकते हैं।

2-
जिन लोगों के पास कार है उनके कार का नंबर देना आवश्यक है। उदाहरण के लिए, अगर किसी के पास इवन नंबर की कार है और ऑड तारीख पर ऑड कार पूलिंग करना चाहता है तो वह ऑड नंबर कार सर्च कर सकता है। उन्होंने तुरंत आसपास के क्षेत्र में ऑड-नंबर कारों की एक सूची मिल जाएगी।