RBI का अलर्ट: ट्रेडिंग के शौकीन हैं तो इन 75 एप्स से रहें दूर, Binomo का नाम भी है शामिल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Dec 2023 02:19 PM IST
सार

इन एप्स के जरिए ट्रेडिंग करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है और आपकी गाढ़ी कमाई डूब जाएगी। आरबीआई के मुताबिक ये इन एप्स के जरिए आपके साथ फाइनेंशियल धोखाधड़ी हो सकती है और इसकी जिम्मेदारी सरकार और RBI की नहीं होगी।

RBI Alert These apps are not authorised to deal in forex beware
RBI Alert - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आपको भी ट्रेडिंग का शौक है और मार्केट में पैसा निवेश करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 75 ऐसे ट्रेडिंग एप्स को लेकर अलर्ट जारी किया है जो forex से अथोराइज्ड नहीं हैं। इन एप्स के जरिए ट्रेडिंग करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है और आपकी गाढ़ी कमाई डूब जाएगी। आरबीआई के मुताबिक ये इन एप्स के जरिए आपके साथ फाइनेंशियल धोखाधड़ी हो सकती है और इसकी जिम्मेदारी सरकार और RBI की नहीं होगी।

    आरबीआई ने अपनी साइट पर एक अलर्ट जारी किया है जिसमें कहा गया है कि इस अलर्ट सूची में एप्स और वेबसाइट के नाम शामिल हैं जो न तो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (फेमा) के तहत विदेशी मुद्रा में सौदा करने के लिए अधिकृत हैं और न ही इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म (रिजर्व बैंक) 2018 निर्देशों के तहत विदेशी मुद्रा लेनदेन के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म (ईटीपी) संचालित करने के लिए अधिकृत हैं। इस लिस्ट में शामिल किसी भी एप या साइट की जिम्मेदारी आरबीआई नहीं लेता है।

    • Alpari - https://alpari.com
    • Anyfx - https://anyfx.in
    • Ava Trade - https://www.avatrade.com
    • Binomo - https://binomoidr.com/in
    • eToro - https://www.etoro.com
    • Exness - https://www.exness.com
    • Expert Option - https://expertoption.com
    • FBS - https://fbs.com
    • FinFxPro - https://finfxpro.com
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें