RailOne App: रेलवे ने लॉन्च किया सुपर मोबाइल एप, टिकट बुकिंग से लेकर मिलेंगी ये सुविधाएं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Jul 2025 04:23 PM IST
सार

Railway Super App: इसमें टिकट बुकिंग, PNR स्टेटस चेक, टिकट रिफंड और ट्रेन में खाना ऑर्डर करने जैसी कई सेवाएं मिलेंगी। यह एप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। यह वही एप है जिसे फरवरी में SwaRail एप के रूप में बीटा वर्जन में पेश किया गया था और अब इसका फाइनल वर्जन लॉन्च कर दिया गया है।

RailOne App Railways launched super mobile app, you will get these facilities from ticket booking
Railways Launches RailOne App - फोटो : play store

    विस्तार

    भारतीय रेलवे ने मंगलवार को अपना नया RailOne एप लॉन्च कर दिया है। इस सुपरएप की शुरुआत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की। यह एप रेलवे की सभी सार्वजनिक सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाकर यूजर्स को सुविधाएं देने वाला है। इसमें टिकट बुकिंग, PNR स्टेटस चेक, टिकट रिफंड और ट्रेन में खाना ऑर्डर करने जैसी कई सेवाएं मिलेंगी। यह एप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। यह वही एप है जिसे फरवरी में SwaRail एप के रूप में बीटा वर्जन में पेश किया गया था और अब इसका फाइनल वर्जन लॉन्च कर दिया गया है।

    RailOne एप को रेलवे की टेक्नोलॉजी ब्रांच सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) ने डेवलप किया है। यह एप गूगल प्ले-स्टोर और एपल एप स्टोर दोनों पर फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

    • आरक्षित (Reserved) और अनारक्षित (Unreserved) टिकट बुकिंग।
    • प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग।
    • PNR स्टेटस चेक करना।
    • रेलवे स्टेशन पर कोच पोजीशन की जानकारी।
    • मालगाड़ी (Freight) और पार्सल डिलीवरी की पूछताछ।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें