PUBG New State: लंबे इंतजार के बाद भारत में शुरू हुआ प्री-रजिस्ट्रेशन
भारत में PUBG: New State का प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले प्लेयर्स को मुफ्त में हमेशा के लिए vehicle skin मिलेगा।

विस्तार
इस साल की शुरुआत में PUBG: New State गेम को ग्लोबली लॉन्च किया गया था और अब करीब 8 महीने बाद क्राफ्टोन ने PUBG: New State को भारत में लॉन्च कर दिया है। PUBG: New State के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। गेम प्लेयर्स आईओएस और एंड्रॉयड डिवाइस के जरिए पबजी न्यू स्टेट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। PUBG: New State एपल के एप स्टोर और गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध हो गया है।
फरवरी में लॉन्चिंग के बाद से बाद PUBG: New State को अभी तक 32 मिलियन प्री-रजिस्ट्रेशन मिल चुके हैं, हालांकि इसमें भारतीय प्लेयर्स शामिल नहीं हैं। भारत में PUBG: New State का प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले प्लेयर्स को मुफ्त में हमेशा के लिए vehicle skin मिलेगा।
PUBG: New State को साल 2051 के लिहाज से तैयार किया गया है। गेम में 2051 में आने वाली गाड़ियों, हथियारों, नए मैप्स आदि की एक झलक मिलेगी। इस गेम को Krafton ने पब्लिश किया है जो कि दक्षिण कोरिया की वीडियो गेमिंग कंपनी है। यही कंपनी भारत में पबजी के नए अवतार बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया का संचालन कर रही है।
बता दें कि फरवरी में गेम की ग्लोबल लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने कहा था कि PUBG: New State को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। Krafton ने कहा, 'यह सच है कि भारतीय बाजार में हम PUBG: New State के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं ले रहे हैं। भारत में भले ही गूगल प्ले-स्टोर पर गेम एप दिख रहा है लेकिन यूजर्स इस पर रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते।' कंपनी ने आगे कहा कि भारतीय बाजार के लिए हमारा पूरा ध्यान फिलहाल PUBG Mobile India पर है।