उपलब्धि: Telegram के डाउनलोड का आंकड़ा एक अरब के पार, भारत बना सबसे बड़ा बाजार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Sep 2021 02:32 PM IST
सार

Telegram 2013 में व्हाट्सएप की टक्कर में बाजार में आया था लेकिन इसे सबसे ज्यादा फायदा महामारी की शुरुआत के बाद और व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बाद हुआ।

विज्ञापन
Telegram Crosses 1 Billion Downloads Globally says Sensor Tower report
telegram

    विस्तार

    मैसेजिंग एप Telegram भी डाउनलोडिंग के एक अरब के क्लब में शामिल हो गया है। Telegram को पूरी दुनिया में एक अरब से अधिक लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी जानकारी Sensor Tower ने दी है। Telegram 2013 में व्हाट्सएप की टक्कर में बाजार में आया था लेकिन इसे सबसे ज्यादा फायदा महामारी की शुरुआत के बाद और व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बाद हुआ।

    सेंसर टावर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 27 अगस्त को Telegram के डाउनलोड्स की संख्या एक अरब के आंकड़े को पार गई है और भारत टेलीग्राम के लिए सबसे बड़े बाजार के रूप में सामने आया है। इसका सीधा मतलब यह है कि भारत में टेलीग्राम के यूजर्स सबसे ज्यादा हैं। भारतीय बाजार में व्हाट्सएप के यूजर्स की संख्या भी किसी भी देश के मुकाबले अधिक है। टेलीग्राम के कुल डाउनलोड्स में भारत की हिस्सेदारी 22 फीसदी है। उसके बाद रूस और इंडोनेशिया में टेलीग्राम के यूजर्स सबसे ज्यादा हैं।

    विज्ञापन

    2021 की पहली छमाही में Telegram के 214.7 मिलियन इंस्टॉल हुए थे जो कि 2020 के मुकाबले 61 फीसदी अधिक था। 2020 में टेलीग्राम का इंस्टॉलेशनन 133 मिलियन था। सेंसर टावर की इस रिपोर्ट में यह बात ध्यान देने वाली है कि इस रिपोर्ट में कुल डाउनलोड्स की संख्या बताई गई है ना कि कुल एक्टिव यूजर्स की संख्या, हालांकि टेलीग्राम ने पिछले साल कहा था कि उसके एक्टिव यूजर्स की संख्या 500 मिलियन के आंकड़े को पार कर गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही टेलीग्राम ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है जिसके बाद अब टेलीग्राम के ग्रुप वीडियो कॉल में 1,000 लोग जुड़ सकेंगे। Telegram ने कुछ महीने पहले ही ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर जारी किया है।

    Telegram के ग्रुप वीडियो कॉल में 1000 व्यूअर्स जुड़ सकेंगे, हालांकि मेंबर्स के तौर पर अभी भी अधिकतम 30 लोग ही जुड़ सकेंगे। Telegram का कहना है कि वीडियो कॉल के दौरान किसी लेक्चर में व्यूअर्स के तौर पर हिस्सा ले सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें