फेस्टिवल शुरू होने से पहले पेटीएम मॉल ऐप लॉन्च, मिलेंगे 6.5 करोड़ से ज्यादा प्रॉडक्ट्स

पेटीएम ने फेस्टिवल सीजन को देखते हुए पेटीएम मॉल ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। हालांकि इसका मतबल यह नहीं है कि पेटीएम मॉल को पेटीएम वॉलेट ऐप से हटा लिया गया है। पेटीएम ऐप में भी पहले की तरह मॉल का ऑप्शन मिलेगा, इसके अलावा अलग से भी पेटीएम मॉल ऐप आप डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः मोटो जी5एस प्लस Vs मोटो जी5 प्लस: कौन-सा फोन आपको बना सकता है दीवाना?
1,000,000 से ज्यादा डाउनलोड्स

प्ले-स्टोर पर इस ऐप को 1,000,000 - 5,000,000 डाउनलोड किया गया है। पेटीएम मॉल में 1,000 से ज्यादा ब्रांड स्टोर और 15,000 से ज्यादा ऑथराइज्ड रिटेलर्स हैं। मॉल के जरिए 6.5 करोड़ प्रोडक्ट्स खरीदे जा सकते हैं। ऐप में बाकि शॉपिंग्स ऐप की तरह फीचर्स दिए गए हैं।
पेटीएम मॉल में Apple, Samsung, LG, Oppo, Sony, HP, Lenovo, JBL, Philips और कपड़ों के लिए Puma, Allen Solly, Lee, Pepe, Levi's, Vero Moda, Van Heusen, Woodland, Catwalk, Sketchers, Red Tape, Crocs जैसे ब्रांड हैं। पेटीएम मॉल ऐप पर इन ब्रांड स्टोर्स से उत्पाद खरीदने पर उसकी डिलिवरी उनके निकटतम ब्रांड अधिकृत स्थानीय रिटेलर द्वारा की जाएगी।
पेटीएम मॉल को करे Paytm का दावा है कि देशभर के 19,000 पिन कोड तक प्रोडक्ट्स की डिलीवरी सुनिश्चित है। साथ ही इन जगहों पर वारंटीं, इंस्टॉलेशन और सर्विस भी दी जाएंगी। कंपनी का दावा कस्टमर को क्वालिटी और ऑरिजिनल प्रोडक्ट्स देने का है।