मोटो जी5एस प्लस Vs मोटो जी5 प्लस: कौन-सा फोन आपको बना सकता है दीवाना?

लेनेवो ने भारत में मंगलवार को दो नए स्मार्टफोन मोटो जी5एस प्लस और मोटो जी5एस लॉन्च किए। वहीं इससे पहले कंपनी ने मोटो जी5 प्लस और मोटो जी5 को लॉन्च किए थे। तो आइए देखते हैं कि इनमें से कौन-सा फोन आपका दिल जीत सकता है और इनमें से नए वाले फोन खरीदना फायदे का सौदा रहेगा या पुराने वाले।
ये भी पढ़ेंः अब लावा के सभी मोबाइल पर मिलेगी 2 साल की वारंटी

डिजाइन और डिस्प्ले
वैसे तो दोनों फोन देखने में शानदार हैं। अंतर सिर्फ इतना है कि मोटो जी5एस प्लस में हाईग्रेड एल्यूमिनियम यूनीबॉडी है, जबकि मोटो जी5 प्लस के केवल रियर पर प्लास्टिक फ्रेम के साथ एल्यूमिनियम प्लेट है। दोनों फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। डिस्प्ले की बात करें तो मोटो G5S प्लस में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है (1920 x1080 पिक्सल), वहीं मोटो जी5 प्लस में इसी रिजॉल्यूशन की 5.2 इंच की डिस्प्ले है।

सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी
Moto G5 Plus एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर चलता है जबकि मोटो G5S Plus एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन 7.1.1 पर काम करता है। इसके अलावा दोनों फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, GPS/A-GPS, Bluetooth 4.2, 4G LTE support और micro-USB पोर्ट दिया गया है।