Paytm ने महज 10 दिन में पीएम-केयर्स के लिए जुटाए 100 करोड़ रुपये

डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम ने कोविड-19 संकट से निपटने के लिए अपने प्लेटफार्म के जरिये प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम-केयर्स) के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई है।
पेटीएम ने इससे पहले घोषणा की थी कि उसका इरादा पीएम-केयर्स कोष में 100 करोड़ रुपये का योगदान करने का है। पेटीएम ने कहा है कि प्रत्येक योगदान या वॉलेट का इस्तेमाल कर पेटीएम पर प्रत्येक भुगतान, यूपीआई या पेटीएम बैंक डेबिट कार्ड के जरिये भुगतान पर वह दस रुपये का अतिरिक्त योगदान करेगी।
पेटीएम ने शनिवार को बयान में कहा कि 10 से कुछ अधिक दिन के भीतर पेटीएम एप के जरिये योगदान 100 करोड़ रुपये को पार कर गया है। यह पहल अब भी मजबूती से जारी है। कंपनी ने कहा कि उसके कर्मचारियों ने भी इस पहल में योगदान दिया है।
इस कोष में उसके कर्मचारियों ने अपने वेतन से योगदान दिया है।कंपनी ने कहा कि उसके कर्मचारियों ने पीएम-केयर्स में अपने 15 दिन, एक महीने, दो महीने और कुछ ने तो तीन महीने का वेतन दिया है।
बता दें कि इससे पहले पेटीएम ने लोगों की सुविधा के लिए इंडेन गैस लिमिटेड कंपनी के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत ग्राहक ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक करा पाएंगे। साथ ही इन सिलेंडर की कीमत का भुगतान डिजिटल पेमेंट के रूप में कर सकेंगे।
इंडेन गैस ने अपने ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजिटल पेमेंट की शुरुआत की है। इससे कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकेगा। वहीं, कंपनी ने कहा है कि हमारे कर्मचारी मास्क और दस्ताने पहनकर ही सिलेंडर की डिलीवरी करेंगे। दूसरी तरफ ग्राहक क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट कर सकेंगे।
- Apple TV+ का बंपर ऑफर, मुफ्त में देख सकेंगे एपल के प्रीमियम शोज
- SmartPhone Production in India: 30 फीसदी तक गिर सकता है स्मार्टफोन का प्रोडक्शन
- 15,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये शानदार स्मार्टफोन, मिलेगी जंबो बैटरी
- आईफोन यूजर्स को जल्द मिलने वाला है नया फीचर, बिना डाउनलोड किए ही इस्तेमाल कर सकेंगे एप