फोल्ड टेस्ट में Galaxy Z Flip 5 से हार गया मोटोरोला का Razr 40 Ultra, 43 हजार बार फोल्ड के बाद तोड़ दिया दम
टेस्ट के दौरान गैलेक्सी जेड फ्लिप 5, 2,67,000 फोल्ड के बाद दिक्कत देने लगा था, वहीं Motorola Razr 40 Ultra में दिक्कत की शुरुआत 43,000 बार फोल्ड के बाद होने लगी थी और इसने 1,26,367 बार फोल्ड के बाद आखिरी सांस ली।

विस्तार
Samsung ने हाल ही में अपने नए फ्लैगशिप Galaxy Z Flip 5 को पेश किया है। इसके साथ सैमसंग ने Galaxy Z Fold 5 को भी लॉन्च किया है। अपने इन दोनों फोन को लेकर सैमसंग ने जीरो गैप का दावा किया है। Galaxy Z Flip 5 का मुकाबला Motorola Razr 40 Ultra से हो रहा है, हालांकि दोनों की कीमत में काफी फर्क है। बता दें कि Samsung Galaxy Z Flip 5 और Z Fold 5 की भारत में प्री-बुकिंग ने एक लाख के आंकड़े को पार कर लिया है। कंपनी के मुताबिक यह बुकिंग, प्री-बुकिंग शुरू होने के पहले 28 घंटे में हुई है। सैमसंग के मुताबिक Galaxy Z Flip 4 और Z Fold 4 के मुकाबले यह बुकिंग 1.7 गुना अधिक है।
एक यूट्यूबर ने Galaxy Z Flip 5 का मुकाबला Motorola Razr 40 दोनों फोन का फोल्ड टेस्ट किया है। इस टेस्ट के दौरान Galaxy Z Flip 5 सैमसंग के दावे से भी बेहतर निकला। टेस्ट के दौरान Galaxy Z Flip 5 को 4,00,000 बार फोल्ड किया, उसके बाद भी फोन में कोई दिक्कत नहीं, जबकि Motorola Razr 40 Ultra ने 43,000 फोल्ड के बाद ही दिक्कत देने लगा था। 1,26,367 फोल्ड के बाद मोटो का फोन बर्बाद हो गया।
यूट्यूबर Mrkeybrd ने अपने चैनल पर इस टेस्ट को 2-9 अगस्त के बीच लाइव दिखाया है। इस टेस्ट में फोल्ड और अनफोल्ड दोनों शामिल हैं। टेस्ट के दौरान गैलेक्सी जेड फ्लिप 5, 2,67,000 फोल्ड के बाद दिक्कत देने लगा था, वहीं Motorola Razr 40 Ultra में दिक्कत की शुरुआत 43,000 बार फोल्ड के बाद होने लगी थी और इसने 1,26,367 बार फोल्ड के बाद आखिरी सांस ली। सैमसंग ने अपने फोन को लेकर 2,00,000 बार फोल्ड का दावा किया है जो कि सच साबित हुआ।