फेसबुक की मदद से पैसे बचाना सिखाएगा ये ऐप

एजंसी/लंदन
Sun, 31 Dec 2017 03:51 PM IST
Oval Money App: Now you can save money through Facebook
Oval Money App

    अब आप फेसबुक के जरिये पैसे की बचत कर सकते हैं। टेक मोबाइल ऐप ओवल मनी नई सेवा लेकर आया है, जिसमें आप इस ऐप को अपनी फेसबुक अकाउंट से जोड़ सकते हैं। इसके बाद आपके हर फेसबुक पोस्ट करने पर आपके करेंट यानी चालू बैंक खाते की निश्चित रकम डिजिटल वॉलेट में चली जाएगी। बाद में डिजिटल वॉलेट की रकम को बैंक बचत खाते में डाला जा सकता है। इस तरह यूजर पैसे की बचत कर सकते हैं।

    ओवल की सीईओ बेनडेटा एरिज लुसिनि बताती हैं, बचत करना एक मुश्किल आदत है। इसलिए अपने फेसबुक पोस्ट को बैंक अकाउंट से जोड़कर बचत करने करने की सेवा शुरू की है। फेसबुक पर हर मिनट 33 लाख पोस्ट होते हैं। यानी इस सेवा के जरिए बड़ी संख्या में लोगों के पैसे की बचत की जा सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें