लापरवाही: NIC को नहीं पता आरोग्य सेतु एप किसने बनाया

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 28 Oct 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
NIC Have no information about Aarogya Setu Developer CIC Summons CPIOs
aarogya setu app - फोटो : amar ujala/प्रदीप पाण्डेय

    भारत में कोरोना संक्रमण कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग एप आरोग्य सेतु को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोग्य सेतु एप को लॉन्च करने वाले नेशनल इंफॉर्मेटिक सेंटर (NIC) को खुद नहीं पता कि आरोग्य सेतु एप को बनाया किसने है? इस लापरवाही के बाद केंद्रीय सूचना आयोग ने NIC से जवाब मांगा है। आयोग ने एनआई से पूछा है कि जब आरोग्य सेतु एप (Aarogya Setu App) की वेबसाइट और प्ले-स्टोर पर एनआईसी का नाम है तो फिर एप डेवलपमेंट को लेकर को स्पष्ट जानकारी क्यों नहीं है?

    दरअसल आरोग्य सेतु एप को लेकर एक आरटीआई (सूचना का अधिकार) डाली गई थी जिसका जवाब स्पष्ट तौर पर नहीं दिया गया। मामला बिगड़ने के बाद सूचना आयोग ने एनआईसी समेत कई चीफ पब्लिक इंफॉर्मेशन अधिकारियों, नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

    विज्ञापन

    arogya setu by राहुल सांकृत्यायन

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरोग्य सेतु एप को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सौरव दास ने सूचना आयोग के पास शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि आरोग्य सेतु एप के डेवलपमेंट को लेकर एनआईसी समेत कई मंत्रालय स्पष्ट सूचना देने में विफल रहे। दास ने आरटीआई लगाकर एप को तैयार करने वाली कंपनियों, व्यक्ति और सरकारी विभागों के बारे में जानकारी मांगी थी।

    बता दें कि गूगल प्ले-स्टोर पर दी गई जानकारी के मुताबिक आरोग्य सेतु एप को एनआईसी ने ही डेवलप किया है। इस एप को फिलहाल 16 करोड़ से अधिक लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। आरोग्य सेतु एप कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग एप है जो ब्लूटूथ और लोकेशन के आधार पर काम करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें