90 डिग्री मुड़ने वाली डिस्प्ले के साथ LG WING भारत में हुआ लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 28 Oct 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
LG Wing Launched in India With Swivel Screen, Triple Rear Cameras Price, Specifications
LG WING - फोटो : AMAR UJALA

    एलजी ने अपना नया स्मार्टफोन LG Wing भारत में लॉन्च कर दिया है। LG Wing कंपनी के एक्सप्लोरर प्रोजेक्ट का पहला फोन है। LG Wing पहले दक्षिण कोरिया में लॉन्च हो चुका है। LG Wing की खासियत इसकी यूनिक डिजाइन ही है। इसकी डिस्प्ले 90 डिग्री तक मुड़ सकती है। LG Wing की कीमत भारतीय बाजार में 69,990 रुपये है। यह फोन 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। इसकी बिक्री नौ नवंबर से ऑरोरा ग्रै और ईलुशन स्काई कलर वेरियंट में होगी।

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित Q OS मिलेगा। फोन में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2460 पिक्सल है। फोन में P-OLED फुल विजन प्राइमरी डिस्प्ले है। वहीं दूसरी डिस्प्ले 3.9 इंच की फुल एचडी प्लस G-OLED है। फोन में स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी/256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    LG Wing का कैमरा

    LG Wing में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है, वहीं दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का टेरेटरी सेंसर है। फोन में हेस्का मोशन स्टेबलाइज और गिंबल कैमरा का सपोर्ट है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का पॉपअप कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    LG Wing की कनेक्टिविटी

    एलजी के इस फोन में 5G, 4G LTE-A, Wi-Fi, ब्लूटूथ, NFC, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलेगा। फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0+ को सपोर्ट करती है। फोन में 25W की फास्ट चार्जिंग और 10W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें