कोरोना वायरस: EU ने नेटफ्लिक्स से कहा- बंद करो HD वीडियो, नहीं तो हो सकती है डाटा की समस्या

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Mar 2020 08:09 PM IST
सार
विज्ञापन
Netflix urged to slow down streaming by EU to stop the internet from breaking
Netflix - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    कोरोना वायरस के कारण आधी दुनिया घरों में कैद है। वहीं लाखों लोग घर से काम कर रहे हैं। जो लोग घर हैं वे ऑनलाइन वीडियो देखकर और गेम खेलकर अपना समय बिता रहे हैं। इसी बीच यूरोपियन यूनियन ने नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे प्लेटफॉर्म्स से कहा है कि वे हाई डिफिनेशन (एचडी) क्वालिटी में वीडियो दिखाना बंद करें तो नहीं तो यूजर्स को बढ़ने के साथ इंटरनेट आउटेज की समस्या हो सकती है।

    यूरोपीय आयुक्त थियरी ब्रेटन ने ट्वीट करके कहा है कि ब्रिटेन की सभी कंपनियों को कुछ दिनों के लिए स्टैंडर्ड डिफिनेशन (एसडी) क्वालिटी में वीडियो स्ट्रीमिंग करनी चाहिए। थियरी ने यह ट्वीट नेटफ्लिक्स के लिए सीईओ रीड हेस्टिंग्स से हुई बातचीत के आधार पर किया है।

    विज्ञापन

    उन्होंने #SwitchtoStandard का इस्तेमाल किया और कहा कि जब HD आवश्यक नहीं है तो इसे बंद करना चाहिए। वहीं इस ट्वीट के बाद नेटफ्लिक्स के एक प्रवक्ता ने सीएनएन बिजनेस से कहा कि हेस्टिंग्स और ब्रेटन गुरुवार को फिर से इस मसले पर बात करेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नेटफ्लिक्स के प्रवक्ता ने कहा, 'आयुक्त ब्रेटन यह सुनिश्चित करने के लिए सही हैं कि इंटरनेट इस महत्वपूर्ण समय में सुचारू रूप से चलता रहे।" "हमने कई वर्षों तक नेटवर्क दक्षता पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसमें दूरसंचार कंपनियों के लिए हमारी खुली कनेक्ट सेवा प्रदान करना भी शामिल है।' वहीं नेटफ्लिक्स ने कहा है कि उसने पहले ही वीडियो क्वालिटी को एडजस्ट किया है ताकि लोगों को कम बैंडविड्थ पर भी अच्छी वीडियो क्वालिटी मिलती रहे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें