RRTS Connect App: आरआरटीएस कनेक्ट एप में जारी हुए ढेर सारे नए फीचर्स, अब सफर होगा ज्यादा सुविधाजनक

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 27 Jul 2024 04:29 PM IST
सार

आरआरटीएस कनेक्ट एप्लिकेशन में कई सारे धमाकेदार फीचर्स को जारी कर दिया गया है। इन सभी फीचर्स की मदद से यात्रियों का रेल सफर पहले से काफी ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा। जानिए डिटेल।

विज्ञापन
NCRTC rolls out new features on RRTS Connect app know details
RRTS Connect App - फोटो : Google Play Store

    विस्तार

    नेशनल कैपिटन रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन यानी एनसीआरटीसी ने आरआरटीएस कनेक्ट एप्लिकेशन में एक नया फीचर पेश कर दिया है। एनसीआरटीसी ने शनिवार को अपने बयान में कहा कि इस फीचर के जरिए कई सुविधाएं मिलेंगी। इसमें टिकट बुकिंग, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग और स्टेशन नेविगेशन शामिल है। एनसीआरटीसी ने बताया कि आरआरटीएस कनेक्ट एप में जारी किया गया नया फीचर नमो भारत ट्रेन में यात्रा करने के अनुभव को अधिक सुविधाजनक और आसान बनाएगा।

    एनसीआरटीसी ने कहा, 'आरआरटीएस कनेक्ट एप गूगल प्ले और एपल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस एप में अब कई नए फीचर्स जुड़ गए हैं। देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम यानी आरआरटीएस कॉरिडोर में यात्रियों को और ज्यादा आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।'एनसीआरटीसी ने कहा, 'लोग अपनी यात्रा टिकट को पहले से ही प्लान योर जर्नी सेक्शन के जरिए बुक कर सकते हैं। वहीं, पेमेंट के लिए यूपीआई, डेबिट, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग का विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही एप में ही यूजर्स आसानी से अपनी पिछली यात्राओं की जानकारी और टिकट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।'

    विज्ञापन

    एनसीआरटीसी ने अपने बयान में कहा, 'एप में लाइव ट्रेन ट्रैकिंग फीचर यात्रियों को नमो भारत ट्रेन अगली 30 मिनट में आने वाली ट्रेन की रियल टाइम स्टेटस की जानकारी देगा। इसके अलावा अगले स्टेशन की दिशा के बारे में भी जानकारी देगा। यह दिल्ली से मेरठ के क्षेत्र को कवर करेगा। वहीं, पूरी यात्रा में लगने वाले तकरीबन समय के बारे में भी बताएगा। इसके साथ ही ट्रेनों के पूरे टाइम टेबल की सुविधा भी मिलेगी, इसमें हफ्ते में कितनी दिन ट्रेन चलेगी और क्या समय रहेगा, इसकी पूरी जानकारी रहेगी।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें