जियो ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, आज तक किसी ने नहीं दी यह सेवा

Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए प्रत्येक कुछ दिन पर कुछ-ना-कुछ तोहफा देती है। अब जियो ने अपने ग्राहकों को ऐसी सुविधा दी है जैसी भारतीय टेलीकॉम इतिहास में किसी कंपनी ने नहीं दी है। जियो ने अपने ग्राहकों के लिए इंटरनेशनल VOLTE रोमिंग सेवा शुरू की है।

जियो की इंटरनेशनल VOLTE सेवा सबसे पहले भारत और जापान के बीच शुरू होगी। जियो की इस सेवा का लाभ भारत से जापान और जापान से भारत आने-जाने वालों लोगों को मिलेगा और ग्राहक जापान में भी हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा अपने ही सिम कार्ड पर ले सकेंगे।

रिलायंस जियो ने अपनी इस सेवा के लिए जापान की टेलीकॉम कंपनी केडीडीआई के साथ करार किया है। इस सेवा को लेकर कंपनी ने अपने एक बयान में कहा, 'जियो अपने ग्राहकों को डाटा और कॉलिंग की बेहतर सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। हम भारत आने वाले केडीडीआई कस्टमर्स का जियो नेटवर्क में स्वागत करते हैं।'