Skype: माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा फैसला, अब स्काइप पर नहीं दिखेंगे किसी प्रकार के एड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Aug 2024 05:02 PM IST
सार

अब यूजर्स को OneAuth का भी सपोर्ट मिलेगा जिसकी मदद से वे अपने पासवर्ड को सेव कर सकेंगे और पासवर्ड ना याद होने की स्थिति में लॉगिन भी कर सकेंगे। इसके अलावा नए अपडेट के साथ Skype में कई सारे बग भी फिक्स किए गए हैं।

विज्ञापन
Microsoft Removes Ads From Skype on All Platforms
Skype update - फोटो : Skype

    विस्तार

    Microsoft ने स्काइप यूजर्स के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप Skype से सभी तरह के विज्ञापनों को हटा दिया है। अब Skype यूजर्स का ध्यान कॉलिंग के समय किसी विज्ञापन की वजह से नहीं भटकेगा। Microsoft ने Skype के लिए एक नया फीचर भी जारी किया है और एआई के जरिए इमेज क्रिएशन को भी पहले के मुकाबले बेहतर किया है।

    Microsoft ने अपने ब्लॉग में कहा है कि Skype का नया वर्जन रिलीज कर दिया गया है और अब विज्ञापन यूजर्स को परेशान नहीं करेंगे। Skype के नए वर्जन का नंबर 8.125.76.201 है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि उसने Skype के सभी चैनल से विज्ञापन को हटा दिया है। कंपनी ने यह भी कहा है कि यूजर्स अब Skype पर एआई इमेज भी बना सकेंगे। इसके लिए एक नया अपडेट जारी किया गया है। नए अपडेट के बाद यूजर्स चैट विंडो में ही एआई इमेज बना सकेंगे।

    विज्ञापन

    लॉगिन के लिए भी माइक्रोसॉफ्ट ने नया टूल जारी किया है जो कि स्काइप के आईओएस यूजर्स के लिए है। अब यूजर्स को OneAuth का भी सपोर्ट मिलेगा जिसकी मदद से वे अपने पासवर्ड को सेव कर सकेंगे और पासवर्ड ना याद होने की स्थिति में लॉगिन भी कर सकेंगे। इसके अलावा नए अपडेट के साथ Skype में कई सारे बग भी फिक्स किए गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें