विंडोज 11 के लिए जारी हुआ iCloud Photos का सपोर्ट, फोटो ट्रांसफर करना होगा आसान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Nov 2022 10:37 AM IST
सार

Microsoft ने iCloud Photos का अपडेट Windows 11 Photos एप के लिए जारी किया है यानी अब एपल यूजर्स भी अपने आईक्लाउड के फोटोज को विंडोज लैपटॉप में एक्सेस कर सकेंगे।

Microsoft is rolling out support for iCloud Photos in Windows 11 details here
Windows 11 iCloud Photos - फोटो : Windows

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट ने आखिरकार एक बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। Microsoft ने iCloud Photos का अपडेट Windows 11 Photos एप के लिए जारी किया है यानी अब एपल यूजर्स भी अपने आईक्लाउड के फोटोज को विंडोज लैपटॉप में एक्सेस कर सकेंगे। इसका अपडेट इस महीने के अंत तक सभी यूजर्स को मिल जाएगा। नए अपडेट के बारे में माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ब्लॉग में जानकारी दी है।

    इस फीचर को पाने के लिए Windows 11 यूजर्स को Photos एप को माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से अपडेट करना होगा और उसके बाद iCloud for Windows एप को भी डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

    एक बार डाउनलोड और इंस्टॉल होने के बाद एपल की आईडी से iCloud एप में लॉगिन करना होगा। इसके बाद उन फोटोज को चुनना होगा जिन्हें आप सिंक करना चाहते हैं। विंडोज के साथ iCloud Photos इंटिग्रेशन का बड़ा फायदा यह होगा कि iPhone यूजर्स आसानी से अपनी फोटोज को विंडोज लैपटॉप में देख सकेंगे। बता दें कि इस नए अपडेट के लिए पिछले दो महीने से टेस्टिंग चल रही थी।

    iCloud फोटोज इंटिग्रेशन के अलावा Windows 11 Photos एप में स्ट्रीमलाइन गैलरी व्यू का भी सपोर्ट मिला है। Microsoft ने अपने एक बयान में कहा है कि वह एपल के साथ Apple Music और Apple TV को लेकर भी काम कर रही है। जल्द ही इन एप्स के इंटिग्रेशन का भी अपडेट आएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें