Asus Zenbook 17 Fold OLED: सबसे बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन वाला लैपटॉप भारत में लॉन्च, किताब की तरह मोड़ भी सकेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 10 Nov 2022 03:56 PM IST
सार

Zenbook 17 Fold OLED में 17.3 इंच की मेन डिस्प्ले है जो कि OLED है और इसका रिजॉल्यूशन 2.5K है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 350 निट्स है। इस लैपटॉप को फोल्ड करके भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोल्ड करने के बाद 12.5 इंच की दो स्क्रीन मिलेगी।

Asus Zenbook 17 Fold OLED launched in India price and specifications
Asus Zenbook 17 Fold OLED - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Asus ने आखिरकार अपने लैपटॉप Asus Zenbook 17 Fold OLED को भारत में लॉन्च कर दिया है। Asus Zenbook 17 Fold OLED दुनिया का सबसे बड़ी डिस्प्ले वाला लैपटॉप है। Zenbook 17 Fold OLED के साथ 17. 3 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा इसमें Intel Evo का सर्टिफिकेशन है।

    इसमें Asus ErgoSense ब्लूटूथ कीबोर्ड मिलता है जिसके साथ टचपैड भी है। Asus Zenbook 17 Fold OLED की कीमत 3,29,990 रुपये रखी गई है और इसे आसुस के स्टोर के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

    Asus Zenbook 17 Fold OLED की स्पेसिफिकेशन

    Asus Zenbook 17 Fold OLED में 12th जेन इंटेल कोर i7-1250U CPU के साथ 16GB LPDDR5 रैम के साथ 1TB M.2 NVMe PCIe 4.0 स्टोरेज मिलेगी। इस लैपटॉप के साथ Intel’s Iris Xe ग्राफिक्स है, हालांकि इसमें कोई अलग से ग्राफिक्स नहीं मिलेगा। इसमें Thunderbolt 4 और Wi-Fi 6E भी है।

    Asus Zenbook 17 Fold OLED: सबसे बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन वाला लैपटॉप भारत में लॉन्च, किताब की तरह मोड़ भी सकेंगे

    Zenbook 17 Fold OLED में 17.3 इंच की मेन डिस्प्ले है जो कि OLED है और इसका रिजॉल्यूशन 2.5K है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 350 निट्स है। इस लैपटॉप को फोल्ड करके भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोल्ड करने के बाद 12.5 इंच की दो स्क्रीन मिलेगी।

    डिस्प्ले के साथ एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग भी है। Zenbook 17 Fold OLED में हार्मन कार्डन क्वॉड स्पीकर है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस भी है। इसमें AI सपोर्ट वाला वेबकैम भी है। आसुस के इस लैपटॉप का वजन 1.5 किलोग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें