आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन में है ये ऐप्स तो तुरंत डिलीट कर दें, यह है कारण

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 18 Mar 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
Majority of Android Antivirus Apps Ineffective, Unreliable says AV Comparatives Report
Android - फोटो : amar ujala

    आप में कई लोग ऐसे होंगे जो अपने फोन में एंटीवायरस मोबाइल ऐप डाउनलोड किए होंगे और यह सोच रहे होंगे कि इससे उनका फोन सुरक्षित रहेगा लेकिन ये लोग यह नहीं जानते हैं कि यह सिर्फ एक वहम है, क्योंकि ये एंटीवायरस मोबाइल किसी काम के नहीं हैं और बेमतलब का आपके फोन की स्टोरेज को बर्बाद कर रहे हैं। इसका खुलासा ऑस्ट्रिया की एंटीवायरस कंपनी एवी कंपेरेटिव्स की एक रिपोर्ट में हुआ है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकतर एंटीवायरस मोबाइल ऐप किसी काम के नहीं होते। रिपोर्ट के दावे को मानें तो गूगल प्ले-स्टोर से पर एंड्रॉयड फोन के लिए मौजूद दो तिहाई एंटीवायरस पूरी तरह से बेकार हैं। इस रिपोर्ट के लिए 250 एंटीवायरस मोबाइल ऐप को लेकर सर्वे किया गया था। सर्वे के दौरान 250 ऐप में से 80 ऐप ने मालवेयर डिटेक्टिंग करके टेस्ट पास की है। इन 80 ऐप्स में से भी सिर्फ 23 ऐप ऐसे निकले जिन्होंने मैलवेयर को 100 प्रतिशत डिटेक्ट किया।

    विज्ञापन

    इस सर्वे में मैकफी, अवास्ट, चीता मोबाइल्स, एवीजी, डीयू टेस्टर, बिटडिफेंडर और गूगल प्ले प्रोटेक्ट जैसे ऐप शामिल थे। सर्वे के दौरान इन ऐप को फोन में इंस्टॉल किया गया और फिर वायरस वाले ऐप भी इंस्टॉल किए गए। इनमें से कुछ ऐप ऐसे भी निकले जिन्होंने वायरस वाले ऐप को ब्लॉक कर दिया। ध्यान देने वाली बात यह है कि प्ले-स्टोर पर इन सभी ऐप को सर्वोच्च रेटिंग दी गई है। ऐसे में आप भी अपने फोन में एंटी-वायरस ऐप ना ही रखें तो बेहतर होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें