मोजिला ने भारत में लॉन्च किया Firefox Lite, मिलेगी प्राइवेसी की पूरी गारंटी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 13 Mar 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Mozilla Firefox Lite App Launched in India for Android users
Firefox Lite

    वेब ब्राउजर मोजिला ने आज भारतीय उपभोक्ताओं को फास्ट एवं लाईटवेट मोबाइल ब्राउजिंग का अनुभव प्रदान करने फायरफाक्स लाईट पेश किया है। कंपनी का दावा है कि फायरफाक्स लाईट बेहद फास्ट और लाईटवेट एंड्रॉयड ब्राउजर है और इसकी साइज 4 एमबी से भी कम है। साथ ही कंपनी का कहना है कि मोजिला फायरफॉक्स लाइट को यूजर्स की प्राइवेसी को खासतौर पर ध्यान में रखकर बनाया गया है।

    भारत के अलावा मोजिला फायरफॉक्स लाइट ऐप को एशिया के 15 बाजारों में उपलब्ध है। इनमें बांग्लादेश, ब्रुनेई, कम्बोडिया, चीन, होंग कोंग, भारत, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, सिंगापुर, थाईलैण्ड, ताईवान, फिलीपीन्स और वियतनाम शामिल हैं।

    विज्ञापन

    ऐप की लॉन्चिंग के मौके पर मोजिला एशिया के हेड ऑफ प्रोडक्ट, जो चेंग ने कहा, "भारत दुनिया भर में दूसरा सबसे बड़ा आनलाईन तथा मोबाइल के लिए प्रमुख बाजार है जिसके 2023 तक 666.4 मिलियन तक विकसित होने की संभावना है। भारत में इंटरनेट के ज्यादातर उपयोगकर्ता मोबाइल फोन पर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं जो डेस्कटॉप पीसी के लिए आवश्यक महंगे लैण्डलाईन कनेक्शन के बजाए मोबाइल नेटवर्क को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में मोजिला की यह पेशकश उन्हें मोबाइल ब्राउजिंग का पहले से कहीं बेहतर अनुभव प्रदान करेगी।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फायरफाक्स लाईट की विशेषताएं

    फास्ट-

    फायफॉक्स लाईट का फीचर ‘टर्बो मोड थर्ड पार्टी टैकर्स को ब्लॉक करता है जिसके कारण कम डाटा की खपत के साथ वेबसाईट तेजी से लोड होती है।

    लाईटवेट-

    फायफॉक्स लाईट 4 एमबी से भी कम है, जो बाजार में मौजूद अन्य ब्राउजर्स की तुलना में आकार में 10 फीसदी कम है। इसके लाईटवेट के कारण उपयोगकर्ता बिना किसी चिंता के बहुत सारा डाटा खर्च कर सकते हैं और अपने ऐप्स को अपडेट कर सकते हैं।

    प्राइवेट-

    एडवरटाइजर्स और वेबसाईट्स अक्सर डाटा कलेक्शन और टारगेटेड एडवरटाइजिंग के लिए वेब टैकर्स का इस्तेमाल करते हैं। फायरफॉक्स लाईट प्राइवेट ब्राउजिंग के साथ आता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें