LiveCaller: आईफोन के लिए लॉन्च हुआ स्पेशल कॉलर आईडी एप, मिलेगी सटीक जानकारी
LiveCaller के जरिए जब यूजर को कॉल आती है, तब एप उस नंबर को एन्क्रिप्ट करके उसकी पहचान करता है। कंपनी का दावा है कि पूरा प्रोसेस एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित है और किसी भी कॉल डेटा को स्टोर नहीं किया जाता।

विस्तार
अब iPhone यूजर्स के लिए भी कॉलर की पहचान करना आसान हो गया है। LiveCaller नाम से एक नया एप लॉन्च किया गया है, जो Truecaller और Hiya जैसे एप्स का फ्री विकल्प है। यह एप Apple के iOS 18.2 अपडेट में पेश किए गए Live Caller ID लुकअप फ्रेमवर्क का इस्तेमाल करता है, जिससे यूजर्स को इनकमिंग कॉल के समय कॉलर की जानकारी रियल-टाइम में कॉल स्क्रीन पर ही दिख जाती है।
- बिना कॉन्टैक्ट एक्सेस मांगे कॉलर की पहचान करता है।
- कोई अकाउंट बनाना जरूरी नहीं है।
- स्पैम कॉल्स, रोबोकॉल्स, टेलीमार्केटिंग और फ्रॉड कॉल्स से सुरक्षा प्रदान करता है।
- एप 28 भाषाओं में उपलब्ध है और इसमें 4 अरब से अधिक फोन नंबरों का डेटाबेस है।
- केवल iOS 18.2 या उससे ऊपर वाले iPhones पर ही काम करता है।
LiveCaller के जरिए जब यूजर को कॉल आती है, तब एप उस नंबर को एन्क्रिप्ट करके उसकी पहचान करता है। कंपनी का दावा है कि पूरा प्रोसेस एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित है और किसी भी कॉल डेटा को स्टोर नहीं किया जाता।
- Microsoft Surface: माइक्रोसॉफ्ट के दो नए लैपटॉप भारत में लॉन्च, Copilot+ का भी मिलेगा सपोर्ट
- Operation Sindoor: फर्जी है राफेल को मार गिराने का दावा, पाकिस्तान पर हमले से नहीं है कोई संबंध
- Operation Sindoor: एयर स्ट्राइक के बाद ये है पाकिस्तानियों की सबसे बड़ी चिंता, गूगल पर ताबड़तोड़ सर्च कर रहे
- Kids Wallet: ग्रीस सरकार ने बच्चों के लिए लॉन्च किया स्पेशल एप, स्क्रीन टाइम पर लगेगी लगाम