Microsoft Surface: माइक्रोसॉफ्ट के दो नए लैपटॉप भारत में लॉन्च, Copilot+ का भी मिलेगा सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 May 2025 01:13 PM IST
सार

इसे Slate, Ocean और Violet रंगों में कीबोर्ड के साथ खरीदा जा सकेगा। इसका वजन केवल 0.68 किलोग्राम है और यह पूरे दिन की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है। इसकी शुरुआती कीमत: $799 (लगभग ₹67,000) रुपये है। भारत में इन दोनों लैपटॉप की उपलब्धता की पुष्टि अभी नहीं की गई है।

विज्ञापन
Microsoft Surface Laptop 13-Inch and Surface Pro 12-Inch Copilot plus PCs With Snapdragon X Plus Processor Lau
Microsoft Surface Laptop - फोटो : microsoft

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में अपने दो नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं जो कि Surface सीरीज के हैं। Microsoft ने जो दो लैपटॉप लॉन्च किए हैं उनमें से एक Copilot+ Surface Laptop 13-इंच और दूसरा Surface Pro 12-इंच है। दोनों डिवाइसेस को Snapdragon X Plus ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है, जिसमें 45 ट्रिलियन ऑपरेशंस प्रति सेकंड (TOPS) की क्षमता वाली न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) भी शामिल है।

    यह अब तक का सबसे पतला और हल्का Surface Laptop बताया जा रहा है। इसमें 13-इंच फुल HD टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ AI-बेस्ड कैमरा, ऑटो वीडियो HDR और नॉयज रिडक्शन और Snapdragon X Plus प्रोसेसर + 45 TOPS NPU है। इसमें 16GB और 24GB रैम विकल्प के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन

    लैपटॉप में एनोडाइज्ड एल्युमिनियम बॉडी के अलावा 23 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 16 घंटे तक वेब ब्राउजिंग बैटरी बैकअप है। इसमें फिंगरप्रिंट रीडर, Copilot की और कस्टमाइजेबल टचपैड, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट (USB Type-C के जरिए) है। माइक्रोसॉफ्ट का यह मॉडल Surface Laptop 5 की तुलना में 50% तेज है और Apple MacBook Air M3 से भी बेहतर प्रदर्शन देता है। इसकी शुरुआती कीमत $899 (लगभग ₹76,000) है। इसे ओशन, प्लैटिनम और वायलेट कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें