Loan Apps: लोन एप्स भारत में होंगे पूरी तरह से बैन, सरकार ने गूगल और एपल को दिया आदेश
यदि आपको भी तुरंत लोन देने वाले एप्स से परेशानी है तो आपके लिए बड़ी खबर है। भारत में सभी तरह के इंस्टैंट लोन बैन होने वाले हैं। इसके लिए सरकार ने गूगल और एपल को आदेश दिया है। सरकार ने यह फैसला लोन एप्स के जरिए लोगों से हो रहे फ्रॉड को लेकर लिया है।

विस्तार

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "आज Google Play Store और Apple App Store दोनों पर कई एप्लिकेशन हैं जो भारतीयों द्वारा उपयोग किए जाते हैं। हम एप्लिकेशन के एक सेट को ट्रैक कर रहे हैं जो लोन एप्लिकेशन हैं।
उन्होंने आगे कहा, 'हमने Google और Apple दोनों को एक सलाह जारी की है कि उन्हें असुरक्षित एप्लिकेशन या अवैध एप्लिकेशन को स्टोर पर लिस्ट नहीं करना चाहिए। सभी 'डिजिटल नागरिकों' के लिए इंटरनेट को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाए रखना हमारी सरकार का उद्देश्य और मिशन है।'
- झटका: Apple वॉच की बैटरी चेंज कराना होगा महंगा, अब खर्च करने होंगे 16 सौ रुपये एक्स्ट्रा
- Smartphone: क्या डिप्रेशन का कारण बन सकता है स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल? जानें ChatGPT की राय
- मुश्किलों में TikTok: लगा 3 हजार करोड़ रुपये का जुर्माना, यूरोप के डाटा गोपनीयता नियमों के उल्लंघन का आरोप
- WhatsApp चैनल कैसे बनाएं? जान लें तरीका