घर बैठे बनवाएं अपना पासपोर्ट, ये ऐप करेगा मदद

amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Mon, 08 May 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
know every detail to apply passport

    विदेश जाने की इच्छा किसकी नहीं होती, लेकिन इसके लिए पासपोर्ट बनावाने में लगने वाला समय सरदर्द करा देने वाला होता है। पासपोर्ट बनवाने में लगनी वाली लंबी लाइन के बारे में सोचकर ही डर लगता है। घंटों लाइन में खड़ा रहना और फिर भी कई बार हाथ कुछ नहीं आता, लेकिन अगर हम कहें कि आपको पासपोर्ट बनावाने के लिए ये सब करने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे कुछ क्लिक्स में ही पासपोर्ट बनाव सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही ऐप के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से अपना पासपोर्ट बनवा सकते हैं। दरअसल विदेश मंत्रालय का ऐप एमपासपोर्ट सेवा इस काम में आपकी मदद करेगा। ये ऐप एंड्रॉयड, आईवोएस और विंडोज यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

    लोकेट सेंटर

    ऐप में सबसे पहले आपको लोकेट सेंटर का विकल्प नजर आएगा। ये विकल्प आपके क्षेत्र के पासपोर्ट केंद्र के बारे में जानकारी देता है। इसके लिए आपको इसमें अपने शहर का नाम या पिनकोड डालना होगा। इसके अलावा आपको डिस्ट्रिक्ट पासपोर्ट सेल, पुलिस स्टेशन, पोस्ट अब्रॉड और पासपोर्ट ऑफिस जैसे विकल्प भी मिलते हैं।

    विज्ञापन

    फी कैलकुलेटर

    पासपोर्ट बनवाने में कितनी फीस लगेगी। इस सवाल का जवाब आपको फी कैलकुलेटर विकल्प पर मिलेगा। इस विकल्प में आपको नया पासपोर्ट, पासपोर्ट रिन्यू कराने, आवेदक की आयु और फीस सभी जानकारियां मिल जाएंगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये विकल्प भी करेंगे मदद

    घर बैठे बनवाएं अपना पासपोर्ट, ये ऐप करेगा मदद

    डॉक्यूमेंट एडवाइजर

    साधारण पासपोर्ट और तत्काल पासपोर्ट के लिए आपको किन-किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी, ये आप इस विकल्प में जाकर पता कर सकते हैं।

    अपॉइंटमेंट अवेलिबिलिटी

    इस विकल्प की मदद से आपको बार-बार पासपोर्ट सेवा केंद्र जाकर अपॉइंटमेंट लेने से छुटकारा मिल जाएगा। इस ऑप्शन में आप अपने पासपोर्ट ऑफिस का नाम और सिक्योर कोड डालकर अपॉइंटमेंट अवेलिविलिटी देख सकते हैं।

    स्टेटस ट्रैकर

    इस विकल्प में आप अपने पासपोर्ट आवेदन का स्टेटस पता लगा सकते हैं। स्टेटस जानने के लिए आप ऐप्लिकेशन स्टेटस पर क्लिक करें और अपना फाइल नंबर एवं जन्मतिथि की जानकारी डाल दें।

    कॉन्टेक्ट अस

    इस ऑप्शन में आपको पासपोर्ट सेवा कॉल सेंटर का नंबर मिलेगा, जिसपर कॉल करके आप अपने पासपोर्ट से जुड़ी समस्या का हल पा सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें