क्यों तेजी से वायरल हो रहा है Sarahah ऐप, जानिए क्या है इसकी खासियत

सऊदी अरब में बना मोबाइल ऐप ' सराहा' ने बाजार में आते ही एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस ऐप को अबतक 30 करोड़ से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।
इस ऐप की खासियत है कि इससे मैसेज भेजने पर पहचान उजागर नहीं होती और न ही इस ऐप से आए मैसेज का रिप्लाई दिया जा सकता है। इस ऐप का हिट होने की सबसे बड़ी वजह भी यही है। सराहा एप को अपने प्रोफइल लिंक से जोड़ना होता है। तीन कर्मचारी द्वारा संचालित इस ऐप को एक महीने पहले ही लॉन्च किया गया है।
मैसेज भेजने वाली की पहचान को छिपाने वाली इस एप के बारे में जब एप के फाउंडर जेन अल-अबीदीन तौफीक से पूछा गया कि क्या इससे यौन शोषण, क्राइम को बढ़ावा नहीं मिलेगा? जिसपर उन्होंने बताया कि इस ऐप में ब्लॉक करने और फिल्टर करने की भी सुविधा दी गई है।
वहीं ऐप को बनाने की वजह के बारे में उन्होंने कहा कि इसके जरिए अब किसी से भी वो सब कह सकते हैं जिसे सामने कहने में हिचकिचाहट महसूस करते हैं।