30 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड हुई सऊदी अरब की ये ऐप

amarujala.com- Presented: मोहित
Thu, 10 Aug 2017 12:47 PM IST
Sarahah Messaging App which has been downloaded 30 crore times

    सऊदी अरब की मोबाइल एप्लीकेशन 'सराहा' ने बाजार में आते ही एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अबतक 30 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने इसे डाउनलोड कर चुके हैं।

    इस ऐप की खासियत है कि इससे मैसेज भेजने पर पहचान उजागर नहीं होती और न ही इस ऐप से आए मैसेज का रिप्लाई दिया जा सकता है। यही इस ऐप के हिट होने की सबसे बड़ी वजह है। बस एप को अपने प्रोफइल लिंक से जोड़ना होता है। तीन कर्मचारी द्वारा संचालित इस ऐप को एक महीने पहले ही लॉन्च किया गया है।

    मैसेज भेजने वाली की पहचान को छिपाने वाली इस एप के बारे में जब एप के फाउंडर जेन अल-अबीदीन तौफीक से पूछा गया कि क्या इससे यौन शोषण, क्राइम को बढ़ावा नहीं मिलेगा? जिसपर उन्होंने बताया कि इस ऐप में ब्लॉक करने और फिल्टर करने की भी सुविधा दी गई है।

    वहीं ऐप को बनाने की वजह के बारे में उन्होंने कहा कि इसके जरिए अब किसी से भी वो सब कह सकते हैं जिसे सामने कहने में हिचकिचाहट महसूस करते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें